Uncategorized

हिमा दास का कोरोना पर बोल, वायरस को लेकर हो गंभीर वरना… – Hima Das speaks on corona, otherwise serious about virus

गुवाहाटी।

महिला धावक हिमा दास ने कोरोना वायरस को लेकर जनता से अपील की है कि वो कोविड-19 को गंभीरता से लें। हिमा का यह बयान असम में कोवीड 19 से हुई पहली मौत के बाद आया है। असम के स्वास्थ मंत्री हिमांता विस्वा सरमा के मुताबिक प्रदेश में अभी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 29 है। जिसके चलते मंदिर मस्जिदों को बंद कर दिया है। इसी के साथ बता दें कि गुवाहाटी में एक मस्जिद को पूरे तरीके से सील कर दिया गया है।

हिमा ने ट्वीट कर बताया कि असम में रहने वाले लोगों, मैं कोविड-19 से हुई मौत की खबर सुनने के बाद बहुत दुखी हूं। मैं सभी से अपील करती हूं कि आप लोग इस महामारी को गंभीरता से लें। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हमारे डॉक्टर्स, पुलिस, सैनिटेशन तथा सभी कर्मचारी अपना जीवन जोखिम में डाल रहे हैं। उनको मेरा सलाम है। आप भी घर में रहिए सुरक्षित रहिए।

जानकारी दे दें कि असम में कोरोना वायरस से बढ़ते मामलों को देखते हुए आवश्यक सेवा वाहनों पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाया गया है। गुवाहाटी पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी कि इसके लिए उन्होंने राज्य में ऑड-ईवन नियम को लागू करने का फैसला लिया है। इसमें सभी आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों पर ऑड-ईवन नियम लागू किया जाएगा। यह नियम आज से लागू हो गया है।



Source link

Related Articles

Back to top button