खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

राज्यपाल अनसुईया उइके अपने जन्मदिन पर राजराजेश्वरी मंदिर में की पूजा अर्चना,

आश्रय गृह में बच्चों से की मुलाकात


भिलाई। राज्यपाल अनसुईया उइके ने आज अपने जन्मदिन पर पावर हाउस स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की। पूजा-अर्चना करने के बाद गरीब व जरूरतमंदों से कोरोना वायरस के फैलने से सुरक्षित रहने व खाने पीने व्यावस्था की जानकारी ली। साथ ही जरूरत मंदों को भोजन सामग्री भी वितरित की गई। मंदिर से निकलकर राज्यपाल सुपेला स्थित बाल आश्रय गृह पहुंची और रह रहे नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल उइके साथ कलेक्टर अंकित आंनद, सहित प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
राज्यपाल अनुसुइया उइके के जन्मदिवस पर 62 किलो दूध,दही,सहद पन्चामृत द्वारा रुद्राक्ष अभिषेक एवं महामृत्युञ्जय का जाप  भोले नाथ की पूजा अर्चना राजराजेश्वरी मंदिर पॉवर हॉउस भिलाई में कराया गया एवं भगवान से महामहिम राज्यपाल के स्वस्थ एवं दीर्घ आयु की कामना की  एवं देश वा प्रेदश को जल्द ही कोरोना से मुक्त होने की प्राथना की और महामहिम के हाथों से 125 जरूरत मंद परिवार को 5 किलो चावल, 5 किलो दाल, 5 किलो आटा,5 किलो तेल,2 किलो आलू, 2 किलो प्याज , 1 किलो नमक, धनिया, हल्दी, मिर्ची, साबुन अन्य जरूरत समान को दिया गया।
प्रियदर्शिनी परिसर में स्थित आश्रयस्थल पहुंची राज्यपाल सुश्री अनुसूइया उइके ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को प्रदेश में फैलने से रोकने के साथ ही लॉकडाउन से प्रभावित जरूरतमंदों की मदद करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में प्रदेश में और दुर्ग जिले में भी अच्छा काम हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ने इस दिशा में अच्छा काम किया है इससे यहां संक्रमण को रोकने में सफलता मिली है। यह बात कही। राज्यपाल आज दुर्ग में प्रियदर्शिनी परिसर में स्थित आश्रयस्थल में उन लोगों से मिलने पहुंची जो लॉक डाउन की वजह से फंस गए और जिनके रहने और खाने पीने की सुविधा का इंतजाम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर राज्यपाल आश्रय स्थल में ठहरे नागरिकों से मिली। उन्होंने कहा कि यह संयम रखने का समय है। प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं ताकि संक्रमण की रोकथाम हो सके। जरूरतमंदों की मदद हो, इसके लिए भी पूरा प्रयास किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि आज मेरा जन्मदिन भी है। मैंने ईश्वर से भी प्रार्थना की है कि मानवता को जल्द ही कोरोना की व्याधि से मुक्त करें।

Related Articles

Back to top button