उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा शहीद जवानों के परिजनों को साल श्री फल और भेंट देकर किया सम्मान।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा शहीद जवानों के परिजनों को साल श्री फल और भेंट देकर किया सम्मान।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट/✅पुलिस लाइन चेतना हॉल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले के वीर शहीदों के चित्र पर किया माल्यार्पण
✅शहीद जवानों के बलिदान और शौर्य को किया गया नमन
✅शहीद जवानों के परिजनों से समस्या की जानकारी ली गई और निराकरण हेतु संबधित विभागों से समन्वय स्थापित किया गया ।
**✅शहीद जवानों के स्मृति में शहीद जवानों के चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया, **
79 वें स्वतंत्रता दिवस 2025 मुख्य समारोह का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया , जिसके मुख्य अतिथि माननीय उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अरुण साव के द्वारा ध्वजारोहण किया गया,परेड हर्ष फायर मार्च पास्ट की कार्यवाही की गई, परेड कमांडरों का परिचय मुख्य अतिथि से कराया गया।
इस दौरान जिला बिलासपुर में निवासरत 28 शहीद परिवार के जवानों के परिवार को मुख्य अतिथि के द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। शहीद प्लाटून कमांडर सनत कुमार महिलागें, शहीद आर.अश्वनी प्रधान, शहीद आरक्षक चंद्रशेखर कुर्रे, शहीद आरक्षक शिवकुमार मरकाम, शहीद आरक्षक विशुन दास कुर्रे, शहीद प्रधान आरक्षक देवराज सुरजल, शहीद आरक्षक दीपक उपाध्याय, शहीद प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह, शहीद आरक्षक सहलु राम भगत, शहीद आरक्षक छात्रधारी प्रसाद जांगड़े, शहीद प्रधान आरक्षक शिवकुमार सिंह, शहीद उप निरीक्षक विवेक शुक्ला, शहीद उप निरीक्षक अविनाश शर्मा, शहीद आरक्षक राजेश पटेल, शहीद आरक्षक हरेंद्र प्रसाद, शहीद उप निरीक्षक विनोद कौशिक, शहीद आरक्षक अमरदीप खालखो, शहीद आरक्षक मन्नू लाल सूर्यवंशी, शहीद आरक्षक अरविंद मिंज के परिवार शामिल हुए।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन करते हुए प्रदेशवासियों को संबोधित किया गया , जिसमे सभी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत शत नमन किया गया । शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान करते हुए प्रदेश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के शौर्य को सलाम किया गया ।
इस दौरान पुलिस लाइन चेतना हाल में में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस )द्वारा शहीद जवानों के स्मृति में शहीद जवानों के चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया, शहीद जवानों के परिवार से चर्चा कर उनके समस्या और परेशानी की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारी और शाखा को निराकरण हेतु निर्देशित किया गया और निराकरण पश्चात् सूचित करने हेतु हिदायत दिया गया ।
रजनेश सिंह ने शहीद परिवारों को सम्मानित कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया । इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे, सीएसपी कोतवाली गगन कुमार आईपीएस प्रशिक्षु, उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा अप पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता और पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

