छत्तीसगढ़

शांति फाउंडेशन ने अपने तरीके से मनाया हनुमान जयंती

 

सबका संदेश/कोंडागाँव । शांति फाउंडेशन के द्वारा भानपुरी से केशकाल तक मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों वा बेजुबान पशुओं के लिये भोजन का व्यवस्था हर रोज किया ही जा रहा है । लाॅकडाउन की वजह से गाडीयो की आवा जाही नही होने की वजह से केशकाल घाटी में बसने वाले बेजुबान बंदर भी है परेशान गाडीया चलने की वजह से बेसक उन्हे खाने को मिलता रहता था पर आज वो भी भुख से व्याकुल है इस स्थिति को देखते हुये शांति फाउंडेशन के अध्यक्ष यतिन्र्द छोटू सलाम ने कहा कि इन बेजुबान जानवरों से ही इस प्राकृतिक का सुन्दरता बना हुआ है मनुष्य हो या बेजुबान जानवर सभी का पेट भरना ही चाहिये और यह सब हमारा फर्ज होना चाहिये और हमारा आप सभी से निवेदन है कि शहरो के लिये बेजुबान जानवरों जैसे गायो, कुत्तो के लिये भी अपने घर के सामने थोडा सा खाने को जरूर रखे आप सभी निवेदन है। शांति फाउंडेशन के द्वारा घाटी पर बंदरों के लिये खाने का व्यवस्था हर रोज के लिये किया ही गया है पर हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शांति फाउंडेशन के द्वारा केला और टमाटर का व्यवस्था किया गया ताकी बेजुबान जानवर आराम से अपना पेट भर सके और इस नेक कार्य मे शान्ति फाउंडेशने के यतीन्द्र छोटू सलाम, जुनैद पारख, गौरव ठाकुर, मोहम्मद शकिल सिधिकी, मुकेश यादव, शम्स शेख, पवन सिंह ठाकुर, याशिन खान, उत्तम सलाम आदि मोजुद रहे।

Related Articles

Back to top button