देश दुनिया

सस्ती ब्रेड खरीदने के लिए गया 386 किलोमीटर दूर, पुलिस ने किया ऐसा हाल – Went 386 km to buy cheap bread, police did this

लॉकडाउन में जब लोगों का सामान खत्म होता है, तो वो घर से निकलते हैं। हालांकि हर जगह एक निश्चित समय और सीमा तय की गई है। लेकिन लोग बाज कहां आते हैं। अपनी मर्जी के मालिक समझकर घर से निकल पड़ते हैं। यूके की बात है। एक बंदा सिर्फ एक यूरो सस्ती ब्रेड लेने के लिए 386 किलोमीटर दूर गाड़ी उठाकर चल दिया।

यह घटना, ब्रिटेन की है। एक कार 177 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जा रही थी, वो भी लॉकडाउन में। सीधे-सीधे कानून के नियमों का उल्लंघन करती हुई। बंदा नॉटिंघम से लंदन ब्रेड लेने के लिए जा रहा था। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां 1 यूरो (इंडियन करंसी 93 रुपये) ब्रेडी सस्ती मिलती है।

शख्स के साथ उसके दो बच्चे भी थे। Leicestershire Roads Policing Unit ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने शख्स को पकड़ लिया। जाहिर सी बात है इतने यूरो का तो उनसे पेट्रोल या गैस ही खर्च कर दिया होगा।

लोगों ने इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस लॉकडाउन के टाइम में ऐसी हरकत करते पकड़े जाने पर डबल जुर्माना लगना चाहिए। वैसे आपका क्या कहना है?

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों एक बंदा सस्ती सिगरेट के चक्कर में इतनी दूर चला गया था कि उसे हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करना पड़ा। यह मामला फ्रांस का था।



Source link

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button