दैनिक राशिफल

25 जनवरी क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष
आज आप अपने कार्यस्थल में विरोधियों से सावधान रहें, आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज आपको आवश्यकता से अधिक खर्च करना पड़ सकता है। बिजनेस में दौड़भाग की जरूरत है। कारोबार में अच्छी प्रगति होने से भरपूर आर्थिक लाभ भी हो सकता है।
वृष
आज आपको वेतन और खर्चों के बीच सामंजस्य बिठा पाना मुश्किल होगा। साथ ही जीवन में कुछ नया करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ करें। मेहनत का परिणाम आपको जरूर मिलेगा।
मिथुन
किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें। कामकाज में जल्दबाजी के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति की संभावना है। फिजूलखर्ची से बचें।
कर्क
सावधान रहें, आज कुछ लोग आपकी छवि खराब कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से दूर रहना हितकर रहेगा। कारोबार की दृष्टि से समय अनुकूल है। धन आपके पास आएगा, लेकिन रुकेगा नहीं। आपको किसी महत्व

सिंह
अपने काम के प्रति आलस्य नहीं करें। व्यापार में नए संबंध बनाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भागीदारी में लिए गए फैसले लाभदायी होंगे। कुछ जोखिम भरे कामों में सफलता मिल सकती है।
कन्या
किसी भी नए काम को करने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें। किसी को भी उधार देने से बचे, क्योंकि इसमें पैसा डूब भी सकता है। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अच्छा नहीं है, नुकसान होने की संभावना है
तुला
आज का दिन आपके लिए फलदायी रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं जो आपके लिए शुभ होगा। आपको कई आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। आपकी सफलता को देखते हुए आपके परिजन और शुभचिंतक भी आपकी तारीफ करेंगे।
वृश्चिक
आज महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके अच्छे संबंध बनेंगे। कहीं घूमने के लिए जा सकते है, मन प्रसन्न रहेगा। आपके सहयोगी आप के काम में मदद करेंगे, लेकिन किसी से भी जबरदस्ती काम न कराएं। वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं।

धनु
कारोबार में उत्तम प्रगति और धन लाभ के योग बन रहे हैं। उसको आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई तरकीब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत सफल होगी और मन प्रसन्न रहेगा।
मकर
आज किसी नए कार्य का विस्तार हो सकता है। समस्याएं सूझ-बूझ से निपटाने की जरूरत है। वित्तीय मामलों में अच्छा सुधार और व्यवसाय में निरंतर प्रगति होगी। पुराने ऋण से मुक्त होने पर आपको काफी संतोष और हार्दिक प्रसन्नता की अनुभूति होगी।
कुंभ
किसी व्यक्ति से जीवन को नयी दिशा मिलने की प्रबल संभावना है। आप नया घर ले सकते हैं। कारोबार में गति सामान्य रहेगी। व्यापारी वर्ग को लाभ हो सकता है। कहीं से अचानक धन प्राप्त होने का योग बन रहा है।
मीन
यदि आप रोजगार आदि के लिए हाथ-पांव मार रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में पूरी लगन और मेहनत से आगे बढ़ें। आपको व्यवसाय में तरक्की होगी और आपकी वित्तीय स्थिति में काफी सुधार होगा, और जनसम्पर्क भी बढ़ेगा।

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button