छत्तीसगढ़

स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन चांवल-दाल का वितरण!

कांकेर विनोद कुमार साहू सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन
चांवल-दाल का वितरण!

कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने कहा नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिले मे विद्यालयों के संचालन को राज्य शासन के निर्देशानुसार बंद कर दिया गया है अतः विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को मध्यान्ह का सूखा सामग्री 40 दिवस के मान से एक मुश्त प्रदान किया जाएगा। जिले के 1596 प्राथमिक शालाओं के 52 हजार 361 बच्चों को प्रति छात्र 4 किलो ग्राम चांवल एवं 800 ग्राम दाल तथा 615 माध्यमिक शाला के 32 हजार 951 बच्चों को 6 किलो ग्राम चांवल और 01 किलो 200 ग्राम दाल का वितरण किया जाएगा। बच्चों को चांवल वितरण का कार्य 03 एवं 04 अप्रैल को किया जाएगा।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button