कोरोना के संक्रमण से बचने कातरो में जागरूकता अभियान चला रहे ग्रामीण युवा

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-कोरोना के संक्रमण से बचने कातरो में जागरूकता अभियान चला रहे ग्रामीण युवा
लॉकडाउन को सफल बनाने जागरूकता के साथ सख्ती भी जरूरी- सोनी
देश में महामारी के रूप में नरसंहार कर रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए शासन प्रशासन दिनरात मेहनत कर रही है तो वहीं कुछ सामाजिक संगठन भी
प्रशासन की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में मचांदुर थाना अंतर्गत ग्राम कातरो के श्री राधेकृष्ण नवयुवक मित्र मंडल द्वारा कोरोना नियंत्रण जागरूकता सम्बन्ध में अनुकरणीय पहल की जा रही है।
श्री राधेकृष्ण नवयुवक मित्र मंडल के संचालक एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन के मास्टर ट्रेनर जितेंद्र सोनी ने बताया कि वे नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग के मार्गदर्शन पर मचांदुर थाना एवं ग्राम पंचायत से विशेष अनुमति प्राप्त करके लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वे अपने युवा मंडल के सदस्यों के सहयोग से ग्राम में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं जिसमें लोगों को मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने, अनावश्यक बाहर घूमने, स्वच्छता अपनाने, सामाजिक दूरी का पालन करने व प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
सोनी जी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लोगों का घर के अंदर रहना नितांत आवश्यक है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जानकारी एवं जागरूकता के अभाव में लगातार लापरवाही कर रहे हैं। इसलिए उन्हें घर के अंदर भेजने में उन्हें जागरूक करने के साथ साथ सख्ती भी जरूरी है। गांव में पुलिस प्रशासन, ग्राम पंचायत लगातार लोगों से लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करने की बात कर रही है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए श्री राधेकृष्ण नवयुवक मित्र मंडल के सदस्य ग्राम में गश्त लगाकर ग्रामीणों को घर के अंदर भेज रहे हैं। इसके साथ ही जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को मुफ्त में मास्क एवं सेनिटाइजर वितरित कर रहे हैं। ग्रामीणों को कोरोना के सम्बंध में सही जानकारी भी दे रहे हैं।
इस जागरूकता अभियान में मार्गदर्शन हेतु मचांदुर पुलिस चौकी के टी आई श्याम नेताम, सरपंच मंजू यदु का आभार व्यक्त किया।
कोरोना नियंत्रण जागरूकता टीम में अध्यक्ष कैलाश, जितेंद्र सोनी, नेतराम, आलोक, सोमराज, शुभम, रजत, केवल, दानी, रचित सहित ग्रामीण युवा शामिल हैं।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100