दैनिक राशिफल

31 मार्च क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ:- कार्य क्षेत्र में हालात आपके अनुकूल नहीं होंगे जिसके कारण परेशानियाँ खड़ी होंगी । दिन की शुरुआत मंदिर जाने से करें मानशिक शांति मिलेगी और काम में भी मन लगेगा । माता की सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी ।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:- आज आपके स्वभाव में गुस्से की बढ़ोतरी होगी जिसके कारण किसी मित्र के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं । आज लंबे समय बाद किसी मित्र के साथ आपकी भेंट हो सकती है ।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह:- आज के दिन भाग्य का सहयोग पूर्ण रूप से नहीं मिलेगा किसी तरह के सच्चे झूठे आरोप आपके ऊपर लग सकते हैं । आज किसी की बातों में आकर किसी तरह का कोई काम न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो:- नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है और जो नौकरी की तलाश में है उनकी किस्मत आज उनका पूर्णरूप से साथ देगी । बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद लेकर घर से निकलें । स्वास्थ्य प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है ।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:- आज आप अपने किसी गलत कामो के कारण किसी बड़ी मुसीबत में फस सकते हैं । रुपए पैसे की खराबी आज आप से होगी । शरीर में आलस्य की बढ़ोतरी बनेगी ।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो:- आज के दिन किसी दस्तावेज़ के ऊपर हस्ताक्षर करने से पहले उसको अच्छे से पढ़ें अन्यथा नुकसान उठाना पड सकता है । कार्यक्षेत्र में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी ।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते:- आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा । माता की सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी । कार्यक्षेत्र में नर्म दिली से अगर काम लेंगे तो नुकसान उठाना पड़ सकता है ।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू:- आज आपको वहाँ चलते समय सावधानी रखनी है, अनहोनी घटना के योग बने हुये हैं । आज के दिन किसी का जूठा बिलकुल न खाएं । आज के दिन बनाई गईं योजनाएँ आपको भविष्य में सफलता दिलाएँगी ।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे:- आज आपके शरीर में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा जिसके कारण आप अपने प्रत्येक काम को आसानी से पूरा करेंगे । रुपए पैसे के मामले आज भाग्य आपको सहयोग देगा ।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:- आज आपके स्वभाव में गुस्से की बढ़ोतरी होगी जिद्दीपन बढ़ेगा जिसके कारण आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है । घर में भी परेशानियों का माहौल बनेगा ।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा:- आज आप खर्चा काफी अधिक करेंगे और जो कि फालतू का होगा । मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना आप बना सकते हो । जीवनसाथी के साथ अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है ।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची:- आज भाग्य का अच्छा सहयोग आपको प्राप्त होगा हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी । नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा ध्यान रहे के आज किसी लड़की के चक्कर में कोई भी कदम न उठाएँ ।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button