दैनिक राशिफल

30 मार्च क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ:- आज के दिन किसी भी तरह का कोई काम शुरू न क्योंकि आज आप जिस काम में भी पैसा लगायेंगे उसमे आपको नुकसान उठाना पड़ेगा । जीवनसाथी के साथ अलगाव के हालात पैदा हो सकते हैं ।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:- नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन कुछ खास अच्छा नहीं है काम-काज की जगह पर किसी के साथ मतभेद हो सकते हैं । परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य के संबंधी परेशानियाँ आ सकती है ।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह:- कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे हालात नहीं होंगे, किसी न किसी तरह की परेशानी बनी ही रहेगी । बड़े बुजुर्गों की सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी । स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा बना रहेगा ।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो:- आज आपका दिन प्रबल रहेगा आज के दिन बनाई गयी आपकी योजनाएँ सफल होंगी । परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं । इस समय आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है ।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:- बच्चों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है । आज आपका भाग्य पूर्ण रूप आपका साथ देने वाला है । आपका पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में मन भी लगेगा और सफलता भी प्राप्त होगी ।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो:- परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बनेंगे, परिवार के सुख अच्छे स्तर के मिलेंगे । विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा और परीक्षा में निराशाजनक परिणाम मिलेंगे ।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते:- आज भाग्य आपको हर संभव सहायता मिलेगा, शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी, लेकिन आपके प्रत्येक कार्यों में बाधाएँ आएंगी । माता की सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी । स्वभाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है ।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू:- आज आपके स्वभाव में एक समझदार व्यक्ति की छवि दिखाई देगी । घर परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा । बच्चों को पढ़ाई लिखाई में मन लगाना मुश्किल होगा ।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे:- मानसिक शांति आज बनी रहेगी हर काम को बड़ी समझदारी और सूझ-बूझ से करेंगे । माता का सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त होगा । ईश्वर की आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी ।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:- शरीर में आलस्य बना रहेगा स्वभाव में जिद्दीपन देखने को मिलेगा जिसके कारण किसी के साथ मतभेद हो सकता है । क्रोध से अपना बचाव रखें । दिन की शुरुआत केसर का तिलक लगाकर करें ।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा:- आज आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं जिसके कारण अधिक खर्चा भी होगा । शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची:- आज आपको सर दर्द जैसी दिक्कतें रह सकती हैं स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा रहेगा इस समय आपके ऊपर किसी न किसी तरह का सच्चा झूठा आरोप लग सकता है जिसके लिए आपको ध्यान रखने की जरूरत है ।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button