छत्तीसगढ़

बैंक खुलेंगे प्रातः10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

बैंक खुलेंगे प्रातः10 बजे से दोपहर 2 बजे तकनारायणपुर , सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पी.एस.एल्मा ने कोरोना वायरस (कोविड-19)के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सावधानी के तौर संपूर्ण जिले में लॉक डाउन की स्थिति में कलेक्टर श्री एल्मा ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिले की समस्त राष्ट्रीयकृत एवं वाणिज्य बैंक की खुलने और बंद करने का समय निर्धारित कर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं जिसके अनुसार प्रत्येक बैंक में ग्राहक सेवा का समय प्रातः10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया है। साथ ही उन्होंने बैंक प्रबंधन को निर्देश दिए कि अधिकारियों-कर्मचारियों को परिचय पत्र जारी करें और एटीएम में करेंसी डालने वाले कैशियर, वाहन एवं गनमैन को भी परिचय पत्र जारी करें। सभी एटीएम 24×7 चालू रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंकों के संचालन की जानकारी लीड बैंक मैनेजर, भारतीय स्टेट बैंक, संकलित करेंगे। सभी शाखा प्रबंधक बैंक कर्मियों को सैनिटाइजेशन एवं सोशल डिस्टेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है ।साथ ही ग्राहकों को  भी सैनिटाइजेशन एवं सोशल डिस्टेंस सुनिश्चित करते हुए बैंकों और प्रशासन को सहयोग देने कहा है ।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button