खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
महाभारत एवं रामायण के प्रसारण हेतु किया गया संजय चौबे का ट्विट काम आया !

दुर्ग-भिलाई। कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन में लोगों का समय घर में गुजारना मुश्किल हो गया था, इसके लिए बड़ी संख्या में दुर्ग-भिलाई तथा छग सहित देश के अन्य राज्यों के लोग केन्द्र सरकार से लगातार मांग कर रहे थे कि धार्मिक सीरियल रामायण और महाभारत को फिर से टीवी चैनलों में प्रसारित किया जाये। इसके लिए लगातार पीएम और सूचना प्रसारण मंत्री को टवीट कर तथा सोसल मीडिया के माध्यम से मांग की जा रही थी। केन्द्र सरकार ने अब इसकी सुध ली है और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने अब चैनलों पर प्रसिद्ध धार्मिक टीवी सीरियल रामायण और महाभारत को प्रसारण करने की बात कही है। केन्द्र सरकार के इस सराहनीय कदम पर लघु उधोग भारती दुर्ग इकाई के अध्यक्ष संजय चौबे ,अशोक राठी, मनोज राठी, प्रकाश पटेल, मनोज भूतडा ने आभार जताया है।