छत्तीसगढ़

सब्जी मार्केट अब नया बस स्टैण्ड के पीछे स्थित शेड में

कांकेर विनोद कुमार साहू सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

सब्जी मार्केट अब नया बस स्टैण्ड के पीछे स्थित शेड में!

 

पुलिस थाना कांकेर के पीछे स्थित सब्जी मार्केट अब नया बस स्टैण्ड के पीछे स्थित न्यू सब्जी मार्केट में लगेगा। कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने आज शाम को उक्त दोनों स्थलों का निरीक्षण किया तथा सब्जी मार्केट को अब से नया बस स्टैण्ड के पीछे के

 

शेड में लगाने के निर्देश दिए। पसरा लगाकर सब्जी बेचने वाले व्यावसायियों को भी न्यू सब्जी मार्केट में सब्जी बेचने के लिए निर्देशित किया गया है। सब्जी मार्केट के निरीक्षण के समय एसडीएम कांकेर उमा शंकर बंदे, डिप्टी कलेक्टर उत्तम सिंह पंचारी एवं डॉ. कल्पना ध्रुव, तहसीलदार मनोज मरकाम तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ तिवारी भी मौजूद थे।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button