छत्तीसगढ़

गैस एजेंसियां को नियमित रूप से खुला रखने एवं घर पहुंच सेवा प्रदान करने की अनुमति!

 विनोद कुमार साहू कांकेर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़

गैस एजेंसियां को नियमित रूप से खुला रखने एवं घर पहुंच सेवा प्रदान करने की अनुमति!

नोवल कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थितियों के प्रबंधन की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए गैस एजेंसियों को नियमित रूप से खुला रखने एवं घर पहुंच सेवा प्रदान करने की अनुमति कलेक्टर श्री के.एल. चौहान द्वारा दी गई है। जारी आदेश में उन्होंने कहा कि सभी गैस एजेंसी संचालक एल.पी.जी. गैस सिलेण्डरों की सतत आपूर्ति एवं पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था रखेंगे। किसी भी उपभोक्ता को कार्यालय एवं गैस गोदाम में रिफिल प्रदाय नहीं करेंगे। उपभोक्ताओं से आनलाईन, दूरभाष से बुकिंग उपरांत शतप्रतिशत उपभोक्ताओं को एजेंसी के द्वारा घर पहुंच सेवा प्रदान की जावे। यदि किसी ऑयल कम्पनी से एल.पी.जी. गैस सिलेण्डर की आपूर्ति के कठिनाईयां उत्पन्न होती है तो तत्काल सूचित किया जाय। इसके साथ-साथ यदि घर पहुंच सेवा प्रदान किये जाने हेतु वाहन पास की आवश्यकता हो तो वाहन चालक का नाम, पता एवं वाहन क्रमांक कलेक्टर कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराया जावे।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button