Uncategorized

मुख्यमंत्री अलंकरण से सम्मानित शिक्षक पवन साहू ने शाला विकास हेतु 21000 दिए दान

कोंडागांव। शासकीय प्राथमिक शाला मुरारी पारा बड़े बेंद्री में पदस्थ शिक्षक श्री पवन कुमार साहू ने शाला विकास हेतु शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री विष्णु प्रषाद कश्यप जी को ₹21000 प्रदान किया गया। उपरोक्त राशि का उपयोग मोटर लगवाने पौधों के सुरक्षा एवं शाला विकास के लिए किया जाएगा| ज्ञात हो कि गत 5 सितंबर 2018 शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर श्री पवन कुमार साहू को जिला कार्यालय कोंडागाँव द्वारा शिक्षादूत मुख्यमंत्री अलंकरण सम्मान  से सम्मानित किया गया है। श्री पवन कुमार साहू संस्था प्रभारी प्राथमिक शाला मुरारी पारा बड़े बेन्द्री के मार्गदर्शन में समुदाय को जोड़कर शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से शाला विकास के अनेक कार्य किये। जैसे 75 मीटर बाउंड्री वाल निर्माण निर्माण, किचन शेड निर्माण, 40ट्रेक्टर मिट्टी से मैदान समतलीकरण, 10 ट्रेक्टर मिटटी से जर्जर कुआँ का समतलीकरण, पौधारोपण एवं पौधों की सुरक्षा घेरा, बागवानी एवं किचन गार्डन, जनहित के लिए स्कूल खेत पर पंचायत के  माध्यम से तालाब निर्माण एवं विद्यालय का मरम्मत कार्य किये। मुख्यमंत्री अलंकरण से सम्मानित श्री पवन कुमार साहू ने कहा कि शाला विकास में लाखों रुपयों की लागत से सराहनीय कार्य करने वाले ऐसे शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को गणतंत्र दिवस सम्मान समारोह में जिला कार्यालय की ओर से सम्मानित करना चाहिए ताकि अनेक छोटे छोटे कार्य शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से किया जा सके ।

सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागांव 9425598008

Related Articles

Back to top button