छत्तीसगढ़

त्यौहार, पर्वो में रैली एवं सभा का आयोजन पर प्रतिबंध!

कांकेर विनोद कुमार साहू सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-त्यौहार, पर्वो में रैली एवं सभा का आयोजन पर प्रतिबंध!

नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री के.एल. चौहान ने जिले के सभी समाज प्रमुखों से अपील एवं आदेशित किया है कि आने वाले दिनों में रामनवमी, महावीर जयंती, भक्त माता कर्मा जयंती, गुहा निषादराज जयंती, गुड़ी पड़वा, चैतीचांद, पामसंडे, गुडफ्रायडे, अंबेडकर जयंती आदि त्यौहार एवं पर्वो में रैली एवं सभा आदि का आयोजन न करें।
कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने कहा है कि समस्त मंदिर मस्जिद, चर्च, गुरूद्वारा आदि धार्मिक स्थलों जिनमें बड़ी संख्या में धर्मावलम्बी आते हैं, वहॉ 15 अप्रैल 2020 तक वृहद आयोजन से बचें। उन्होंने यह भी अपील किया है कि घरों में निजी त्यौहार मनाया जा सकता है, तो इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा दें।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button