छत्तीसगढ़

विवाद के बाद पति-पत्नी ने जहर खाया, महिला की मौत

बिलासपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर दोनों ने जहर पी लिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। वहीं, पति की हालत गंभीर है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मूलतः मस्तूरी क्षेत्र के दर्रीघाट निवासी फत्तेलाल केंवट पिता हंसाराम केंवट(35 वर्ष) व उसकी पत्नी देवकीबाई सरकंडा के लिंगियाडीह में रहते हैं। सोमवार को उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बहस के बाद दोनों ने कीटनाशक पी लिया।

इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। सिम्स में उपचार के दौरान उनकी हालत देखकर निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच पुलिस दोनों पति-पत्नी से पूछताछ नहीं कर पाई है और न ही उनका बयान दर्ज की है। इसके चलते इस घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

वहीं, निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार दोपहर देवकीबाई की मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक महिला के परिजन का बयान दर्ज करने के बाद इस घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button