Uncategorized

विधायक देवेन्द्र यादव ने निकाला संकल्प यात्रा

लंबी मांगों को पूरा करने दी एक करोड की सौगात,

काम चालू करने किया निर्माण कार्य का भूमिपूजन

भिलाई।  भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव ने सोमवार को सेक्टर 5 के वार्ड में संकल्प यात्रा निकाली। इस यात्रा में विधायक देवेंद्र यादव ने हाथ जोड़ कर लोगों का आभार जताया। इस दौरान वार्ड में नए विधायक को देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।  लोग काफी उत्साह के साथ विधायक श्री यादव से मिले। इस दौरान विधायक श्री यादव ने सेक्टर 5 की जनता को संकल्प यात्रा के दौरान ही करीब 1 करोड़ रुपए की सौगात भी दी है। सेक्टर 5 में लोगों की लंबी मांगों को पूरा करने के लिए विधायक उन्होंने 8 विकास कार्य की घोषणा की और मौके पर भूमिपूजन कर निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।

भिलाई नगर के विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने विधानसभा चुनाव की जीत के बाद से हर वार्ड में संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से वे लोगों से हाथ जोड़ कर चुनाव में जीत दिलाने के लिए आभार जता रहे हैं। सोमवार को सेक्टर 5 में संकल्प यात्रा निकाली गई। जहां विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर 5 के वार्ड 53 और वार्ड 54 की जनता से मिले। लोगों ने उनका फूल से भव्य स्वागत किया। बड़े बजुर्गों ने विधायक देवेंद्र यादव को जीत की बधाई देने के साथ ही उन्हें और तरक्की करने का आशीर्वाद दिया। विधायक श्री यादव ने सेक्टर 5 के दोनों वार्डो का दौरा किया। लोगों से मिले और उनका आभार जताया। इस दौरान सेक्टर 5 में रह रहे झग्गी झोपड़ी बस्ती में रहने वाले लोगों विधायक से मिली और उन्हें अपनी परेशानी भी बताई। लोगों ने बताया कि उनके बस्ती में लाइट की समस्या है। बिजली नहीं जलती। कई घरों में अंधरे है। ऐसे में विधायक श्री यादव ने उन्हें निगम के अधिकारियों को आदेश दिया कि वेे इन बस्तियों में लाइट की बेहतर व्यवस्था करें। उज्जवा योजना के तहत जिन लोगों के घरों में लाइन नहीं है। उनके घर में लाइट लगाने का निर्देश दिया गया। विधायक ने कहा कि लोगों की इन समस्याओं को जल्द दूर किया जाए। विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों की मांगों को पूरा करते हुए अधो पर्यावरण मद से वार्ड 54 में बैक लाइन में पेविंग ब्लाक का निर्माण कार्य करने और अयप्पा मंदिर के पीछे फैसिंग पाथवे बनाने के लिए कुछ 2810.46लाख रुपए की स्वीकृति कराई है। इसी प्रकार वार्ड 53 में शेड, मंच निर्माण, पेवरब्लाक आदि लगाने जैसे विकास कार्यों के लिए अधो. मद से 366.00लाख रुपए की स्वीकृति दी है। साथ ही वार्ड 53 में अधो. पर्यावरण मद से 2810.46 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। इन विकास कार्यों का सोमवार को विधायक देवेंद्र यादव ने भूमिपूजन किया। संकल्प यात्रा में विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर, एमआईसी मेंबर व पार्षद नीरज पाल, एमआईसी मेंबर सूर्यकांत सिंहा, ब्लाक अध्यक्ष जी याकूब, जोन कमिश्नर जोन 5 एमपी देवांगन, सब इंजीनियर प्रिया खैरवार, एई संजय अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

जोन पांच के वार्ड क्रं 53 ये होंगे विकास कार्य का भूमिपूजन

4 लाख से वार्ड 53 सेक्टर 5 गणेश मंदिर के पीछे मंच निर्माण कार्य। 4 लाख से वार्ड 53 सेक्टर 5 सडक़ 37 में ब्लाक 5 के सामने मंच निर्माण कार्य। 12 लाख से वार्ड 53 के 4 स्थानों में शेड सहित मंच निर्माण कार्य। 20 लाख से वार्ड 53 सेक्टर 5 एनपीए सडक़ से सडक़ 20 तक मार्गों में पेवर ब्लाक लगाने का कार्य। इसमें सडक़ 1, 12,13,14,15,19,20,21 में विकास कार्य किया जाएगा। 32 लाख से वार्ड क्रं.53 सेक्टर 5 में बैंक लाईन में पेविंग ब्लॉक का कार्य। 5लाख से वार्ड क्रं. 53 सेक्टर 5 सडक़ नंबर 2 व 3 के बीच शिवमंदिन में शेड निर्माण कार्य किया जाएगा। सेक्टर 5 वार्ड 54 में विकास कार्य का भूमिपूजन-17 लाख की लागत से वार्ड क्रं. 54 सेक्टर 5 में बैक लाइन में पेविंग ब्लॉक का कार्य। 7 लाख की लागत से सेक्टर 5 अयप्पा मंदिर के पीछे फैसिंग पाथवे निर्माण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button