सडक़ दुर्घटना में घायल महिला के उपचार में लापरवाही
महिला की हो गई मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा,
भिलाई। सडक़ दुर्घटना में घायल महिला की मौत के बाद लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में सोमवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए । स्थिति बिगड़ता देख सुपेला पुलिस को मामला संभालना पड़ा। सुपेला पुलिस के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए शव के पीएम की सलाह दी। मृतिका संजय नगर की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि मृत महिला भानु साहू पति शंकरधर साहू 55 साल नेहरू नगर में छोटा सा ठेला चलाती थी। वह सुबह लगभग 8 बजे दुकान को सामान लेने ऑटो क्रमांक सीजी 07 सी 508 में बैठकर जा रही थी। इसी बीच सुपेला थाना के पास एक अज्ञात स्कूल वाहन ऑटों को पीछे से ठोकर मारकर फरार हो गइ। ठोकर इतनी जोरदार थी कि ऑटो वहीं पर तीन पलटी खाते हुए पलट गई। इस दौरान ऑटो चालक बूरी तरह घायल हो गया जिसमें उसके कंधे की हड्डी टूट गई जिसको उपचार के लिए ऑटो ड्रायवरों ने चन्दूलाल मेडिकल कॉलेज कुरूद में भर्ती कराया।
हो गई। महिला को उपचार के लिए सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इस दुर्घटना में घायल महिला भानू साहू को सुपेला लाल बहादुर शस्त्री हॉस्पिटल में ले जा कर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे सुबह 11 बजे तक सिर्फ एक इंजेक्शन लगाकर छोड़ दिया। परिजनों ने बताया डॉक्टरों ने मरीज को ठीक तरह से देखा तक नहीं और दोपहर साढे 12 बजे अचानक मौत हो गई। जिसके बाद गुस्सा फूट पड़ा। इधर डॉक्टरों ने कहा कि मरीज की स्थिति सामान्य थी। उसका बीपी चेक किया गया था। मामूली चोट थी। जिसका उपचार किया गया था। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पीएम के बाद कारण पता चलेगा।