छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

आस्था कार्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

भिलाई। सहकार भारती दुर्ग भिलाई के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन आस्था कार्यालय सेक्टर-2 में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन महिलाओं का सम्मान किया गया जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करके अपना योगदान समाज में दे रही हैं। सम्मान प्राप्त करने वालों में प्रमुख रूप से श्रीमती शांता नंदी जो कि सेक्टर 4 में मानसिक रूप से ग्रसित बच्चों का स्कूल का संचालन करके समाज के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रही हैं। श्रीमती परवीन बानो, माला राजपूत, निर्मला नायक द्वारा मशरूम उत्पादन करने की दिशा में महिलाओं को एकत्रित करके विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। सहकार भारती द्वारा इन सभी महिलाओं को स्मृति चिन्ह पुष्पहार पहना कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शंकर लाल देवांगन संगठन प्रमुख, दीपक मिश्रा जिला अध्यक्ष, राकेश शुक्ला, विजेंद्र सिंह के द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगठन प्रमुख  शंकर लाल देवांगन ने कहा कि आज नारी शक्ति हर क्षेत्र में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। यदि महिला मजबूत होगी तो देश समाज भी मजबूत होगा। हमें 365 दिन महिलाओं का सम्मान आदर देना है। ना कि केवल आज के दिन, सहकार भारती महिलाओं से आह्वान करता है कि वे संगठित होकर आगे बढ़े और एक नए भारत के नव निर्माण की दिशा में अपना अमूल्य योगदान दें। केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिसका वे लाभ उठाएं श्री देवांगन ने महिला दिवस पर बधाई दी।

कार्यक्रम को दीपक मिश्रा जिला अध्यक्ष, सहकार भारती परवीन बानो महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, राकेश शुक्ला, विजेंद्र सिंह, शांता नंदी, कांति वर्मा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में होली मिलन रामनवमी की शुभकामना दी गई। कार्यक्रम का संचालन दीपक मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन राकेश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल मिश्रा, नीता चौरसिया, प्रकाश गेडाम, विजय शुक्ला सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button