छत्तीसगढ़

नेहरू युवा केन्द्र ने किया महिलाओं का सम्मान नारी उत्थान है ये युग-भारद्वाज

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-नेहरू युवा केन्द्र ने किया महिलाओं का सम्मान
नारी उत्थान है ये युग-भारद्वाज
नेहरू युवा केन्द्र रायपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार

ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की 46वीं वर्षगांठ मनाई।
इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर महिला दिवस का आयोजन किया गया।
वहीं धरसीवां ब्लॉक के ग्राम कांदुल में नेहरू युवा केन्द्र रायपुर के डीवाईसी अर्पित तिवारी के मार्गदर्शन में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम की पूर्व सरपंच तिलेश्वरी वर्मा उपस्थित थी। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में नेयुके राज्य प्रशिक्षक एवं शौर्य युवा संगठन के मीडिया प्रभारी आदित्य भारद्वाज, राष्ट्रीय फोटोग्राफर एवं ट्रेनर प्रीतम निर्मलकर, उपसरपंच शिवराम धनकर व महिला पंचगण उपस्थित थे।
महिला दिवस के अवसर पर ग्रामीण सक्रिय महिलाओं ने ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाया एवं मंदिर प्रांगण की साफ सफाई की गई।
महिला दिवस के उपलक्ष्य पर ग्राम के सक्रिय महिलाओं व युवतियों का सम्मान भी किया गया।
पूर्व सरपंच तिलेश्वरी वर्मा ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते कहा कि महिलाएं अब अबला नहीं रही। महिलाओं के लिए कोई ऐसा क्षेत्र अछूता नहीं रह गया जिसमे महिलाओं की भागीदारी न हो।
आदित्य भारद्वाज ने महिलाओं को दैवीय शक्ति की संज्ञा देते हुए कहा कि वर्तमान युग को नारी उत्थान का युग कहा जाय तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी, आज हमारे देश भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में अपना पताका फ़हरा रही है। पुरुषों से कंधे से कंधे मिलाकर चलने वाली महिलाएं किसी के लिए भार नहीं बनती बल्कि वह अन्य लोगों को सहारा प्रदान करती है।
इस अवसर पर अभिषेक वर्मा, विकास साहू, संजीव यादव, सागर वर्मा, दुर्गेश यादव, शैलेंद्र सिन्हा, कौशिल्या ध्रुव, तारा साहू सहित ग्रामीण महिलाओं का विशेष योगदान रहा।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

Related Articles

Back to top button