छत्तीसगढ़

अधिकारी कर्मचारियों को मुख्यालय में निवास करने के निर्देश

कांकेर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-विनोद कुमार साहू

अधिकारी कर्मचारियों को मुख्यालय में निवास करने के निर्देश!

बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश!

जिले के सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने मुख्यालय में निवास करने के निर्देश कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने दिये हैं। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने मुख्यालय में निवास करने एवं कार्यालय में अपनी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता से मिलने हेतु सप्ताह में एक दिवस निर्धारित करें।

कलेक्टर श्री चौहान ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान में विधानसभा सत्र चल रहा है इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस फैलने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आपातकालीन स्थिति घोषित किया गया है एवं यात्रा नहीं करने की सलह दी गई है। अतः उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बिना अनुमति के अवकाश में न जावे एवं मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें तथा अपने अधिनस्थ कर्मचारियों का भी बिना अनुमति के अवकाश स्वीकृत न करें।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button