छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

आज आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम को दुर्ग निगम ने किया स्थगित

दुर्ग! महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा विवेकानंद सभागार में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को प्रात: 11 बजे से 5 बजे महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। राज्य शासन द्वारा आदेश के तहत् नोवेल कोराना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रदेश में आयोजित होने वाले सभी आयोजनों और कार्यक्रम को स्थगित किये जाने का आदेश प्रसारित किया गया है। इसी तारतम्य में महापौर श्री बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पदमनाभपुर के विवेकानंद सभागार में आयोजित अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। इसकी सूचना सभापति नगर निगम दुर्ग, समस्त एमआईसी प्रभारियों, और संबंधित विभाग अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button