छत्तीसगढ़

आज से 7 मार्च तक जिले में विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित

 
सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-आज से 7 मार्च तक जिले में विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित
नारायणपुर – छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित नारायणपुर से मिली जानकारी अनुसार 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र नारायणपुर और बेनूर में आवश्यक सुधार एवं नवीनीकरण का कार्य किया जाना है। इसलिए कल 4 मार्च से 7 मार्च तक जिले में सवेरे 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार 4 और 5 मार्च को बेनूर उपकेन्द्र से विद्युत प्रदाय प्राप्त करने वाले समस्त क्षेत्रों में सवेरे 10 बजे से शाम 5 बजे तक तथा 6 और 7 मार्च को नारायणपुर शहर व नारायणपुर, छोटेडोंगर उपकेन्द्र से विद्युत प्राप्त करने वाले समस्त क्षेत्रों में सवेरे 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button