फोटो सायकल वितरण कन्या हाई स्कूल भिलाई तीन छात्राओं को किया गया साइकिल वितरण
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/02/saykar-vitran-1.jpg)
भिलाई। शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल भिलाई 3 में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की शासन की सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत कुल 64 बालिकाओं को साइकिल वितरित किया गया। साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय जैन, सभापति नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा, संस्था के प्राचार्य टीएस सिन्हा तथा संतोष कुमार वर्मा अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि राजेश दांडेकर पार्षद, संतोष तिवारी नेता प्रतिपक्ष, सुजीत बघेल महामंत्री, निर्मल कोसरे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, मनोज मढरिया ब्लॉक अध्यक्ष, विजय राठौर विधायक प्रतिनिधि, नजरुल इस्लाम उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील वर्मा, दिलीप ध्रुव, राजेश बघेल, श्रीमती विटावन वर्मा एल्डरमैन उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में मोहन साहू पार्षद, किरण नायडू पार्षद, भूखन भथरिया सदस्य, अरुण वर्मा सदस्य, दयाराम कोसरे सदस्य, ध्रुव वर्मा सदस्य, मनोज देवांगन सदस्य, श्रीमती सीमा संभारे सदस्य, श्रीमती अनुराधा सोनी सदस्य, शबनम परवीन सदस्य, बृजेश सिंह, अफशाक इस्लाम, वी एन नायडू, सतीश धुरंधर एवं पूजा सिंह के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। साइकिल वितरण के प्रभारी व्याख्याता गोविंद राम ठाकुर के अतिरिक्त संस्था के समस्त व्याख्याता एवं कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ।