संत निरंकारी मंडल के सदस्यों ने किया जिला अस्पताल में सफाई और वृक्षारोपण
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/02/safai.jpg)
दुर्ग। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्म जयंती पर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के 400 स्वयं सेवकों द्वारा दुर्ग जिला चिकित्सालय में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चले इस अभियान में जिला चिकित्सालय के बाहरी इलाको की बेहतरीन सफाई की गई और वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग के आसपास फैली गंदगी को साफ कर आने जाने का मार्ग स्वच्छ कर दिया गया। टीबी वार्ड के सामने सबसे ज्यादा गंदगी का आलम था। वहां भी सेवादल के जवान व बहनों ने ऐसी सफाई की है जैसे यहाँ कभी कचरा था ही नही। शिशु वार्ड के आसपास झाडियां, प्लास्टिक का कचरा साफ कर नगर निगम की गाडियों के माध्यम से उचित स्थान पर फेंका गया।
सफाई अभियान में लगभग 80 महिलाओं व लगभग 300 पुरषो ने भाग लिया। सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल,विधयक अरुण बोरा, अब्दुल गनी, सभापति राजेश यादव, संदीप वोरा जी उपस्थित हुए। सघन पौध रोपण कार्यक्रम में दुर्ग के विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सीएमओ डॉ गंभीर सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ पीआर बालकिशन, भजन सिंह निरंकारी, डॉ अखिलेश यादव, अब्दुल गनी, ऋषभ जैन, डॉ केके जैन व अनेक हॉस्पिटल के डॉक्टर व निरंकारी मंडल के पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। सफाई अभियान व वृक्षारोपण अभियान में जोनल इंचार्ज भजन सिंह निरंकारी, ब्रांच संयोजक सतपाल सैनी, डॉ सुंदर लाल वर्मा, उमाशंकर, संदीप निरंकारी, जगत, धनुष सिंह, संजीत चक्रवर्ती व सहायक जनसंपर्क अधिकारी शंकर सचदेव आदि उपस्थित रहे।