भिलाई तीन भाजपा मंडल व बीजेपी किसान मोर्चा ने दिया एकदिवसीय धरना
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/02/dharna.jpg)
भिलाईतीन। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना भिलाई 3 सिरसा गेट के पास किया गया । धरना प्रदर्शन के पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा राज्यपाल के नाम से ज्ञापन नायब तहसीलदार चंद्रशेखर मडई को सौंपा गया। ज्ञापन में धान खरीदी के संबंध में राज्य सरकार श्वेत पत्र जारी करें एकिसानों से किए गए सभी वायदे के अनुरूप धान की खरीदी की जावेए धान खरीदी की अवधि को 15 दिन और बढ़ाए जाने तथा सभी किसानों को टोकन उपलब्ध कराया जाए और जिनको टोकन नहीं मिला उन किसानों को टोकन दिया जाए। कांग्रेस सरकार को अपने वायदे के अनुरूप 25सौ प्रति क्विंटल की कीमत तुरंत दिया जाए, पुलिस लाठीचार्ज में घायल किसानों को चिकित्सा सुविधा तथा उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों के खिलाफ दायर किए गए सभी मुकदमे वापस लिया जाए किसानों को 2 वर्ष का बकाया बोनस शीघ्र दिया जाए। जबरन काटे गए रकबे को फिर से जोड़ा जाए एसहित विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों से बड़े-बड़े वादे कर कांग्रेस सत्तासीन हुई है। सत्ता प्राप्ति के बाद अपनी सारी बातें भूल कर किसानों के ऊपर बर्बरता पूर्वक डंडा बरसा कर धरती पुत्रों के साथ अन्याय किया जा रहा है 25 सौ में धान खरीदी करें और प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी की जावे। साथ ही वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान तत्काल किया जाए, पूरी तरह कर्ज माफी एवं मुफ्त बिजली समेत अन्य वायदो को कांग्रेस की सरकार को शीघ्र पूरा करना होगा।
भाजपा जिला भिलाई के अध्यक्ष सांवलाराम डाहरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में धान की खरीदी की अव्यवस्था चरम सीमा पर है जिससे किसानों में सरकार के खिलाफ भयंकर आक्रोश व्याप्त है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा किसान मोर्चा जिला भिलाई के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम वर्मा ने किया धरना प्रदर्शन को विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया चंद्रकांता मांडले महापौर भीलाई चरोदाए संजय खन्नाए विनीत बाजपेईए ओ पी वर्मा प्रभु नाथ मिश्रा एखिलावन साहूए पीएन दुबे एमाखन कोसरियाए योगेंद्र सिंह बृजेश बिजपुरियाए गोकुलेश तिवारीए कमल चंद्राकरए ने संबोधित किया आभार प्रदर्शन भाजपा चरोदा मंडल के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से संजय ठाकुर, महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा भिलाई, प्रमोद अग्रवाल, यशवंत ठाकुर, पुरुषोत्तम देवांगन, खगेश कोसरिया, रंजीत सिंह, संजय यादव, अनिल कुमार सिंह, श्यामसुंदर जयसवाल, कामता यादव, श्री राम जयसवाल, डॉक्टर विनोद प्रसाद, सचिन तेंदुलकर, अजय जैन, कमल नारायण चंद्राकर, किशन जैन, विनोद बंजारे, राजेश वैद्य, मुकेश वर्मा, लोकेश साहू, अनिल राय, विजय कोइरी फिरोज फारुकी, खिलावन वर्मा, रूपा दल्ले, आशा उमरे, राजेश्वरी रेड्डी, रंजन सिंह, हरप्रीत सिंह, राजेंद्र वर्मा, राजीव पांडे, मोहन बड़े, तरुणा देशमुख, काजल ताम्रकार एम अरुणा, राजू चौबे, सुषमा जेठानी, रोहित साहू, तुलसी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।