छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई मानपुर में ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव संपन्न,यशवंत देशमुख ब्लॉक अध्यक्ष बने

दल्लीराजहरा |छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष शंकर साहू के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा के निर्दशानुसार ब्लॉक इकाई मानपुर के ब्लॉक अध्यक्ष पद का निर्वाचन लोकतांत्रिक व्यवस्था व पारदर्शिता के साथ निर्वाचन कराने संगठन द्वारा अधिकृत निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सरिता खान (जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ राजनांदगांव), राजकुमार ठाकुर (जिला महामंत्री), कीरत कुमार गण वीर ( ब्लॉक अध्यक्ष छुरिया) को बनाया गया था,जिनके कुशल मार्गदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न हुआ।
फेडरेशन मानपुर के ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु तीन लोगों ने अपना फार्म भरा, जिसमें
➡1) यशवंत कुमार देशमुख
➡2) नवीन कुमार ठाकुर
➡3) शेखर ठाकुर
के नाम शामिल थे। नाम वापसी/आपस में चर्चा हेतु निर्वाचन अधिकारियों द्वारा प्रत्याशियों को 10 मिनट का समय दिया गया था, जिसके बाद शेखर ठाकुर व नवीन कुमार ठाकुर ने यशवंत कुमार देशमुख की संघर्ष शीलता,वरिष्ठता व संगठन के प्रति उनकी समर्पण भाव, कार्यशैली व प्रखर वक्ता को ध्यान में रखते हुए दोनों ने अपनी अध्यक्ष पद से उम्मीदवारी से नाम वापस ले लिया, इस प्रकार यशवंत कुमार देशमुख को निर्वाचन अधिकारियों द्वारा निर्विरोध होने पर फेडरेशन मानपुर का ब्लॉक अध्यक्ष पद पर विधिवत् रूप से घोषित किया गया।
ब्लॉक इकाई मानपुर के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत देशमुख के साथ ही फेडरेशन मानपुर के उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद पर नवीन कुमार ठाकुर, सचिव पद पर शेखर ठाकुर, कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र मानिकपुरी व ब्लॉक संरक्षक के पद पर वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश गजभिए को बनाया गया।
कार्यक्रम को पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भक्ता राम मंडावी,सरिता खान जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ, जिला सलाहकार प्रभारी रजऊ राम पोया, मितेंद्र बघेल जिला संयुक्त सचिव, राजकुमार ठाकुर,राजकुमार सरजारे जिला महामंत्री,आदि ने भी संबोधित किया।
फेडरेशन राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष शंकर साहू ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि छ्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा कर्मचारी संगठन है,जो कि शिक्षकों की हक व अधिकार की लड़ाई में लगातार संघर्ष करता रहता है। 04 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए संगठन के द्वारा पूरे प्रदेश के सभी 90 विधायकों, सभी 28 जिला के जिला कलेक्टरों सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात कर 04 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देकर बातचीत किया गया,ताकि बजट फरवरी 2020 में मागों को पूरा कराने हेतु सरकार के द्वारा निर्णायक फैसला लिया जा सके। विगत कई वर्षों से प्रदेश के सहायक शिक्षक एल. बी./पंचायत संवर्ग की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति,क्रमोन्नति,सभी का 02 वर्ष में संविलियन,लंबित अनुकम्पा नियुक्ति की मांग पूरी हो सके, इसके लिए प्रदेश भर में फेडरेशन के साथीगण लगातार मेहनत कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष शंकर साहू ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा संगठन की बायलाज के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा जी ने मोबाईल से संबोधित कर व जिलाध्यक्ष शंकर साहू तथा उपस्थित सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया, ब्लॉक इकाई मानपुर के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को साथियों ने गुलाल लगाकर, हार पहनाकर व मुंह मीठा कराकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई मानपुर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन में प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्यों में जिलाध्यक्ष शंकर साहू सरिता खान जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ राजनांदगांव, भक्ता राम मंडावी,जिला संयोजक राजनांदगांव, जिला सलाहकार प्रभारी रजऊ राम पोया, जिला मीडिया प्रभारी किशोर साहू, जिला महासचिव तरुण हदगिया, जिला महामंत्री राजकुमार ठाकुर राजकुमार सरजारे, जिला संगठन सचिव मितेंद्र कुमार बघेल,ब्लॉक अध्यक्ष छुरिया कीरत कुमार गणवीर, लता पटवा जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, शालिनी चौधरी जिला संयुक्त महामंत्री महिला प्रकोष्ठ, संतोषी सलामें जिला संयुक्त सचिव, श्रवण डहरे ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहला, सुरेंद्र नेताम ब्लाक महासचिव मोहला, भरत लाल भोपले ब्लॉक महामंत्री मोहला, यशवंत देशमुख,अनिल रामटेके,शेखर ठाकुर,नवीन कुमार ठाकुर,जगदीश गजभिए, नरेंद्र मानिकपुरी, रामलाल भंडारी, शैलेंद्र साहू, राजेंद्र मिश्रा, टी.डी. मानिकपुरी, रामू सिन्हा,रूपेश कुमार कुल्हारे,भगत सिंह जमदार, दीनदयाल साहू, जीवन तारम, प्रदीप कुमार वर्चो, देवार सिंह नायक, वेद कुमार नेताम,चंद्रशेखर ठाकुर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में जिला अध्यक्ष शंकर साहू ने दिया है।