छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

इस्पात मंत्री से मिले विधायक देवेन्द्र यादव,हाउसलीज सहित बीएसपी कर्मियों की समस्याओं को रखा उनके सामने

भिलाई। महापौर व भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव भिलाई के दौरे में आए केंद्रीय ईस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले और संयंत्र के कर्मचारियों के हित के साथ ही जनता के हित के संबंध में सार्थक चर्चा की और कई जरूरी मांग रखे। करीब 1 घंटे की मुलाकात में विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने संयंत्र के कर्मचारियों के हित में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मांग पत्र दिए हैं। मांग पत्र में विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने कहा है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने हुए तत्काल प्रभाव से इंसेटिव को बढ़ाया जाए जो कि कई वर्षों से पे रिवाईज नहीं किया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों को अत्यधिक उत्पादन एवं लाभ के बाद भी डीआर अर्थात डेली रिवार्ड नहीं दिया जा रहा है। अत : कर्मचारियों के प्रोत्साहन के लिए डेली रिवार्ड स्किम पुनरू शुरू किया जाए। विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने यह भी मांग की है कि राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को सातवां वेतान दिया जा रहा है। लेकिन सेल के कर्मचारियों और अधिकारियों का वेज रिवीजन अभी तक नहीं हुआ है। इस विषय की ओर भी मेयर ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षण कराया।

इसके अलावा प्रदेश के सबसे बेहतरी अस्पतालों में से एक सेक्टर 9 जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के संबंध में भी चर्चा कर यहां आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं औैर इलाज दिया जा सके। अस्पताल में सभी प्रकार के इलाज की सुविधा हो। सभी प्रकार के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हो। इसके लिए केंद्री मंत्री से मांग की है कि जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था की जाए। साथ ही अस्पताल के भवन व मरीजों की सुविधाओं के लिए अस्पताल का जीर्णोद्धार किया जाए।

केंद्रीय ईस्पात मंत्री से चर्चा के दौरान विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने कई गंभीर विषयों पर सार्थक चर्चा की। जिसमें भिलाई टाउनशिप में पूर्व घोषित हाउसलीज एवं नियमितीकरण को लागू करने तथा आवास रिटेंशन स्कीम को पूर्ववत 2 वर्ष हेतु जारी रखते हुए उसके आवास किराया वृद्धि को वापसी के लिए आवश्यक पहल करने के संबंध में भी अपनी मांग रखी।और आवश्यक कार्यवाही करने का भी निवेदन किया गया है।

Related Articles

Back to top button