खास खबरछत्तीसगढ़देश दुनियानई दिल्ली

दल्ली राजहरा नगर में एक दिवसीय प्रवास पर आए केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

रमेश मित्तल /दल्लीराजहरा / दल्ली राजहरा नगर में एक दिवसीय प्रवास पर आए केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आज सुबह 10:00 आगमन हुआ सेल के महा रत्नों में शुमार भिलाई इस्पात संयंत्र के दल्लीराजहरा खदान समूह के अंतर्गत आने वाले दल्ली मैनुअल व मैकेनाइज्ड राजहरा क्रशिंग प्लांट  झरन दल्ली माइंस होते हुए दल्ली मैनुअल व मैकेनाइज्ड माइंस का निरीक्षण किया दल्ली माइंस में स्थित बेनेफेशियल प्लांट का भूमिपूजन किया 4 मिलियन मेट्रिक टन की क्षमता वाले डेढ़ सौ करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्लांट के निर्माण से अनेक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है केंद्रीय मंत्री ने खदान निरीक्षण के बाद ट्राइबल हॉस्टल जाकर बच्चों से रूबरू मुलाकात की व हॉस्टल इंचार्ज रमेश हेड़ाऊ से जानकारी ली वही उन्होंने उत्कल समाज में बनने वाले जगन्नाथ मंदिर का भूमि पूजन किया उसके पश्चात स्थानीय गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी सर्वप्रथम केंद्रीय मंत्री ने सप्तागिरी पार्क में वृक्षारोपण भी किया वहीं उन्होंने माइंस ऑफिस में जाकर सभी श्रमिक ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा आज के इस दौरे में केंद्रीय मंत्री के साथ सेल चेयरमैन अनिल चौधरी सेल के निदेशक सीईओ अनिर्बन दासगुप्ता, ईडी माइंस मानक विश्वास ,सीजीएम तपन सूत्रधार, कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन  मंडावी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष केसी पवार,राकेश यादव पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बालोद एवं राजहरा मंडल के पदाधिकारी महेश पांडेय, पिंटू दुबे, सौरभ लुनिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता गण सहित सभी बीएसपी के आला अधिकारी मौजूद रहे।।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button