तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ कल कलेक्टोरेट में करेगा प्रदर्शन

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला मुख्यालय में 22 फरवरी को कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर ध्यानाकर्शण प्रदर्शन कलेक्टोरेट पर करेगा। संघ के जिला अध्यक्ष विजय लहरे, सचिव के.पी. पटेल, उपाध्यक्ष मनीश तिवारी संरक्षक प्रदीप सिंह चौहान, कुबेर सिंह, नवीन गुप्ता ने जानकारी दी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय निकाय के आव्हान पर विधानसभा चुनाव पूर्व कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान देने का वादा किया था। अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्तों को पुनरीक्षित करने, वेतन विसंगति आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और लिपिक सहित सभी संवर्गो के वेतन विसंगति को दूर किया जावें। कर्मचारियों को पुर्नरीक्षित वेतनमान के अनुसार गृह-भाड़ा भत्ता, यात्रा भत्ता, अनुसूचित क्षेत्र भत्ता, चिकित्सा भत्ता 1 वर्श से सभी विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया लंबित है। इसे पूरा करने सभी शासकीय कार्यो का सम्पादन कर्मचारियों के व्यक्तिगत मोबाईल से किए जाने पर कर्मचारियों को 5 सौ रूपए मोबाइल भत्ता देने आदि मांगे शामिल है।
इन मांगो को लेकर कर्मचारियों द्वारा षासन का ध्यानाकर्षण करने 22 फरवरी को दोपहर 1बजे भोजनावकाष में जिला मुख्यालय में प्रदर्षन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा।