छत्तीसगढ़

पंडरिया जनपद में नव निर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।।

।। पंडरिया जनपद में नव निर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह
संपन्न।।

।। कुंडा प्रदीप रजक सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- हाल ही में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2020 में जीला के सबसे बड़े जनपद पंचायत पंडरिया में विगत दिनों नगर स्थित सामुदायिक भवन में जनपद पंचायत पंडरिया सीईओ के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित की गई। जिसमें जनपद पंचायत पंडरिया के अध्यक्ष श्रीमती समुंद/ सेवाराम कुर्रे, तत्पश्चात उपाध्यक्ष

 

तुलसराम कश्यप के शपथ वाचन के पश्चात समस्त नवनिर्वाचित महिला जनपद सदस्यों का शपथ ग्रहण साथ ही समस्त पुरुष जनपद सदस्यों का सामूहिक रूप से शपथ वाचन कराया गया। कार्यक्रम में पंडरिया जनपद अध्यक्ष का सीट चूंकि भारतीय जनता पार्टी को गई है, इसलिए कार्यक्रम में भाजपा नेता बहुतायत संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित किया। शामिल होने वाले भाजपा नेताओं में पंडरिया के पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंडरिया गजपाल साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंडा मुकेश ठाकुर, भाजपा किसान नेता यशवंत

 

चंद्राकर के साथ ही साथ गोपाल साहू, कृष्णा चंद्राकर ,सेवाराम कुर्रे आदि भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में समस्त नवनिर्वाचित जनपद सदस्य, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामना देते हुए कहा कि विधानसभा के आप लोग 25 सौभाग्यशाली व्यक्ति है जो विजयी होकर आए है। हमारा सौभाग्य रहा है कि जनपद पंचायत पंडरिया में पिछले बार भी हमारा ही अध्यक्ष जनता के आशीर्वाद से एवं इस बार भी हमारा ही अध्यक्ष बना है। आप सभी जनता के विश्वास में खरा उतरे ,उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में हमें उत्कृष्ट कार्य कर जनता के दिल को जीतना है। कम से कम राशि में अधिक से अधिक जनता को संतुष्ट करना है। खासकर आम जनता के मूलभूत समस्या पर हमें फोकस करना है। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने इस कार्यकाल में गांव की समस्या पर ज्यादा ध्यान देना है, जनता का विश्वास जीतना है, आने वाले समय में हम जनता के लिए अच्छे और खरे साबित हो सके एवं तत्परता एवं जवाबदेही से काम को करना है। अंत में उन्होंने समस्त नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दी भाजपा मंडल अध्यक्ष पंडरिया गजपाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य में सरकार हमारी नहीं है लेकिन जनता हमारी है, हम जनता के दिलों में बसने वाले पार्टी से संबंध रखते हैं ,हमें जनता के हित को सर्वोपरि ध्यान देते हुए काम करना है, उन्होंने छोटी सी चुटकी लेते हुए कहा कि हम 22 वर्ष में ठीक से वोट भी नहीं डाल पाते हमारे बीच 22 वर्ष का जनपद सदस्य चयनित होकर आया है। इससे साबित होता है कि निश्चित ही हमारी पार्टी जनता के भलाई के लिए काम करता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सेमीफाइनल है ,जिसे हम जनता के सहयोग से जीत चुके हैं, हमें आगे फाइनल भी खेलना है और जीतना है। अंत में उन्होंने नवनिर्वाचित सभी 25 जनपद सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में। मोहन कुर्रे ,सेवाराम कुर्रे, कैलाश चंद्रवंशी ,कृष्णा चंद्राकर, श्रीमती कुवरिया बाई चंद्राकर ,श्रीमती माया बाई चंद्रसेन। के साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण एवं सदस्यगण के साथ ही साथ सैकड़ों की संख्या में नवनिर्वाचित पंच ,सरपंच उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आदि से अंत तक कुशलता पूर्वक कलीराम चंद्राकर ने संचालन किया। शपथ समारोह संपन्न होने के बाद जनपद पंचायत पंडरिया के सीईओ के द्वारा रखे गए स्वल्पाहार में सभी लोगो ने भाग लिया।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button