छत्तीसगढ़

कोंडागाँव: दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में हुई दो व्यक्तियों

कोंडागाँव । बीती रात जिले के उमरकोट रोड में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं के दो व्यक्तियों की मौत हो गई है । जिसमे से एक व्यक्ति जिनका नाम बिस्वजीत है जो की कोंडागाँव डीएनके वार्ड के निवासी होना बताया जा रहा है। बिस्वजीत शुक्रवार की शाम को मोटरसाइकिल में अपने कुछ दोस्तों के अमरावती मेला घूमने निकले थे और मेल घूमने के बाद रात में ही अकेले अपनी मोटरसाइकिल से कोंडागाँव वापस आने के लिए निकले थे तभी अचानक उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर उमरकोट रोड पर ही मालगाँव के समीप एक पेड़ से जा टकराई ओर मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।

वही दूसरी घटना भी बीती दरमियानी रात को हुई जिसमें एक पुलिस आरक्षक सत्यपाल मरकाम की मौत हो गयी है, जो कि कोंडागाँव के पुलिस रक्षित केंद्र में पदस्थ थे। वो भी अमरावती मेले से बीजापुर की तरफ जा रहे थे और अचानक उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक अन्य मोटसाइकिल से जा भिड़ी। दुर्घटना में आरक्षके बुरी तरह से घायल हो गया और इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गयी। दोनों ही मामलों में हुई मौत कोंडागाँव छेत्र अंतर्गत आते है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button