छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईधर्म

आज कुर्मी समाज का अधिवेशन

भिलाई। छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को रखी गई है। जिसके मुख्य अतिथि सांसद दुर्ग  विजय बघेल होंगे। विशिष्ट अतिथि राजनांदगांव नगर निगम के महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं छत्तीसगढ़ के महा अधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा होंगे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष मोरध्वज चंद्राकर करेंगे। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नगर निगम महापौर हेमा देशमुख, महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल का सम्मान होगा। एवम् आरंग नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर का सम्मान किया जाएगा। दोपहर में महिलाओं के लिए विशिष्ट स्थानीय व्यंजन, हस्तशिल्प, गुलदस्ता सजाओ प्रतियोगिता एवं प्रश्न मंच, मनोरंजक खेल ए विशेष उपलब्धि प्राप्त छात्र छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button