छत्तीसगढ़

पौधरोपण कर पुलवामा के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

कोण्डागाँव । शान्ति फाउंडेशन समाजसेवी संस्था एवं केंद्रय रिज़र्व पुलिस बल  कोंडागाँव के संयुक्त तत्वधान में आज पुलवामा शहादत को याद करते हुए पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया।

ज्ञात हो कि विगत 1 वर्ष पहले आतंकवादियों की कायराना हरकत में  भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे।इस शहादत को याद करते हुए आज उन 40 अमर शहीदो को श्रद्धांजलि देते हुए कोण्डागाँव मुख्य राजमार्ग में  CRPF केम्प के पास डिवाइडर में  40 पौधे लागए गए।

इस अवसर पर सुनील कुमार कमांडेंट 188 बटालियन CRPF, अशोक निगुडे द्वितीय कमान अधिकारी, जसविंदर सिंग डिप्टी कमांडेंट, अतेंद्र सिंग डिप्टी कमाडेंट, डॉ अल्लू राजेश मेडिकल ऑफिसर, निरक्षक राजेश, रूपेश सहित अन्य CRPF जवान रहे व शान्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष यतीन्द्र छोटू सलाम,अतुल ठाकुर, गौरव ठाकुर, शकिल सिद्दीकी, हर्ष लाहोटी, पवन ठाकुर मुकेश राठौर, वर्षा यादव, सुनील यादव, अमरपाल, वर्षा मिश्रा सहित संस्था के सदस्य मौजूद  रहे। इन विशेष।अवसर पर भाई त्रिनाथ नेताम ने शहीदों के याद मे रक्तदान भी  किया।

Related Articles

Back to top button