छत्तीसगढ़

आईटीबीपी की 45वीं वाहिनी ने आदिवासी युवक-युवतियांे को भेजा शैक्षणिक भ्रमण पर 

आईटीबीपी की 45वीं वाहिनी ने आदिवासी युवक-युवतियांे को भेजा शैक्षणिक भ्रमण पर 
 नारायणपुर,सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- जिले में तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 45वीं वाहिनी द्वारा जिले के आदिवासी युवक-युवतियों को बीते गुरूवार 13 फरवरी को 12वीं आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम के तहत जिले के 15 युवक-युवतियों को लखनऊ के शैक्षणिक भ्रमण हेतु जेलबाड़ी कैम्प से रवाना किया गया। सेनानी 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी श्री भानु प्रताप सिंह ने इन युवक-युवतियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस भ्रमण के दौरान आप सभी को दूसरे राज्यों की कला, सांस्कृति, परंपरा, खान-पान तथा ऐतिहासिक धरोहरांे के बारे में जानने समझने को मिलेगा। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के
महत्व के बारे में बताते हुए उन्होंने समाज के   नवनिर्माण में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उप सेनानी श्री दिनेश कुमार, डाक्टर अखिलेश तोमर, डॉ हराथी पी एवं वाहिनी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button