इंडियन बायलर को आवासीय क्षेत्र से हटाने की मांग की परेशान लोगों ने

दुर्ग। शहर स्वच्छता के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा निरंतर अभियान चलाया गया है। इस दिशा में निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन लगातार वार्डो की सफाई का मॉनिटरिंग कर सफाई सुपरवाईजरों सहित अधिकारियों कर्मचारियों को अपने प्रभार के वार्डो में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने कहा गया है। इस कड़ी में स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के साथ निगरानी दल ने पचरी पारा वार्ड 28 इंडियन बायलर के दुकान में दबिश दी। पचरीपारा क्षेत्र के लोगों ने बताया लम्बे समय से इंडियन बायलर की गंदगी से हम सभी परेशान है। कई बार इसे यहां से हटाने की मांग की गई है। इंडियन बायलर के द्वारा लगातार गंदगी किये जाने के कारण आज निगरानी दल ने इंडियन बायलर से 2000 रु0 जुर्माना वसूल किया तथा उसे सख्त चेतावनी देते हुये कहा गया है कि आप किसी आवासीय क्षेत्र में इस प्रकार का व्यवसाय नहीं कर सकते हैं अत: जल्द से जल्द इंडियन बायलर व्यवसाय को यहॉ से हटाकर निगम को अवगत करायें। अन्यथा कड़ी कार्यवाही के आप स्वयं जिम्मेदार होगें।
कचरा बाहर फेक कर गंदगी करने वालों की निगरानी करने वाली दल ने आमदी मंदिर वार्ड 24 में हैप्पी कार डेकोर के यहॉ से कचरा कर गंदगी करने पर 1000 रु0 जुर्माना लिये। हैप्पी कार डेकोर द्वारा शंकर नाला में अपने दुकान का कचरा डाल लिया गया था। पॉलिटेक्नीक कालेज के सामने आमदी मंदिर वार्ड अंतर्गत तरुणा आटो सर्विस द्वारा कचरा कर गंदगी फैलाये जाने के कारण उनसे 500 रु0 जुर्माना काटा गया। इसी प्रकार निगम अमला ने औद्योगिक नगर वार्ड 17 में राजकुमार शर्मा द्वारा कचरा बाहर फेका गया, शक्ति नगर आर0एस0 देवावंगन द्वारा क्लीनिक द्वारा झिल्ली, पन्नी नाली में डाला गया, शत्रुधन साहू द्वारा सुलभ के सामने कचरा फेका गया। झाडूऱाम देवांगन, मॉ परमेश्वरी श्रृंगार सदन द्वारा नाली में कचरा डाला गया। सभी से कुल 2500 रु0 जुर्माना वसूल किया गया। आम जनता से अनुरोध है कि नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा समस्त वार्डो की छोटी और ब?ी नालियों के साथ ही सभी बड़े नाला की सफाई युद्ध स्तर पर कराया गया है अत: कोई भी नागरिक निवासी किसी भी प्रकार से अपने घरों, या दुकान का कचरा झिल्ली, पन्नी आदि नाली, नाला में ना डालें।



