दैनिक राशिफल

12 फरवरी क्या कहते हैं आपके सितारे

1. मेष राशि Aaj Ka Rashifal
बाएं नेत्र या शरीर में पीडा़ होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक विकास के लिये अच्छे संकेत मिलेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता बढाएगा ।वाहन से सावधानी रखें चोट का भय रहेगा। शालिग्राम भगवान का अभिषेक करवाएं पूर्ण लाभ होगा ।व्यय पर नियंत्रण आवश्यक है। शुभ रंग-लाल। शुभ अंक 8, अशुभ 6,

2. वृषभ
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घरेलू विवाद आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं इसलिए संबंधों को बचाने के लिए प्रयास कीजिए। यकायक धन लाभ होगा लेकिन खर्च भी होगा। मित्र बंधुओं से मदद मिलेगी। आंखों से संबंधित विकार संभव है ध्यान रखें। ज्योतिर्लिंग के दर्शन आपकी शक्ति बढ़ाएंगे। नई योजनाओं से लाभ होगा। कारोबार में बाधा उत्पन्न होगी शिवगायत्री का पाठ करें लाभ होगा। शुभ रंग-हरा। शुभ अंक 7, अशुभ 9,

3. मिथुन राशि
रक्त संबंधी समस्याएं चिंता का कारण रहेगी। धन का लाभ होगा सावधानी रखें वरना निवेश में हानि हो सकती है। भाई बंधुओं से सहयोग मिलेगा। गुप्त शत्रु बढ़ेंगे जागरूकता आवश्यक है अन्यथा विश्वासघात संभव। स्त्री पक्ष से मदद मिलेगी ।धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कारोबार उत्तम रहेगा विश्वास पात्र लोगों के सहयोग से आसानी होगी। शुभ रंग-हरा काला क्रीम। शुभ अंक 2, अशुभ 9,

4. कर्क
शारिरिक पीड़ा व मानसिक व्याधि आपके लिए समस्याओं का कारण बन सकते हैं। योग प्राणायाम से उचित लाभ होगा। कारोबार में परिवर्तन शुरुआती परेशानी का कारण रहेंगे लेकिन शीघ्र लाभ होगा।अपरिचित लोगों का सहयोग मिलेगा आपको। सोमनाथ स्त्रोत का पाठ करें लाभ होगा। शुभ रंग-लाल श्वेत पीला। शुभ अंक 8, अशुभ 5,

5. सिंह राशि आज का राशिफल  ( Horoscope Today )
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा प्रचुर धन लाभ होगा। छूटा या फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। नयी योजना नए कारोबार से लाभ होगा। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य होगा या नए सदस्य का आगमन होगा ।सूर्य उदय के पूर्व जागकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण करें लाभ होगा। शुभ रंग-लाल श्वेत। शुभ अंक 9, अशुभ 2,

6. कन्या
उत्तम रहेगा। भाई बंधुओं से अच्छा समाचार मिलेगा आपको ।अनावश्यक व्यय और कर्ज लेने के कारण आपको परेशानी हो सकती है। इसे बदलिए आप। शत्रु परेशानी उत्पन्न करेंगे लेकिन स्त्री पक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा आपको ।सन्तान गणेश की पूजा करें यथासंभव लाभ होगा। शुभ रंग-हरा काला क्रीम। शुभ अंक 7, अशुभ 9,

7. तुला राशि
आलस के कारण अवसर हाथ से निकल सकता है। पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। भाई बंधुओं से मदद मिलेगी आपको ।संतान पक्ष से असंतोष रहेगा। स्त्री सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी। शिवार्चन करें साथ में चावल की खीर का भोग लगाकर बांटिए अवश्य लाभ होगा ।शुभ रंग-हरा काला क्रीम। शुभ अंक 2, अशुभ 9,

8. वृश्चिक
पुरानी बीमारी आपकी परेशानी का कारण बन सकती है समुचित उपचार लें। घरेलू समस्याओं को गंभीरता से सुलझाएं। मित्र बंधुओं से पूरा सहयोग मिलेगा आपको। सन्तान पक्ष से सुख मिलेगा ।कारोबार में लाभ मिलेगा। मंगलवार का वृत और ऋण मोचन मंगल स्त्रोत का पाठ करें लाभ होगा। शुभ रंग-लाल श्वेत। शुभ अंक 9, अशुभ 6,

9. धनु
त्वचा संबंधी समस्याएं या तेज बुखार रहेगा।स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास बढ़ेगा और शुभ समाचार मिलेंगे। लंबी यात्राओं में लाभ मिलेगा वाहन सुख मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता बढाएगा ध्यान रखें ।आर्थिक नुकसान संभव है। श्री ललिता सहस्रनाम का पाठ करें लाभ होगा। शुभ रंग-लाल श्वेत। शुभ अंक 1, अशुभ 2,

10. मकर
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक चिंता धन की कमी रहेगी। कानूनी कामकाज में लाभ की संभावना है। सभी प्रकार के नशे से दूर रहें फायदेमंद होगा। निजी लोगों से संबंध खराब हो सकते हैं पिता का स्वास्थ्य चिंतनीय रहेगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। शत्रु पक्ष कमजोर होगा माता महाकाली का दर्शन करें लाभ होगा। शुभ रंग-हरा काला क्रीम। शुभ अंक 7, अशुभ 5,

11. कुंभ
क्रोध की अधिकता रहेगी नियंत्रण रखें वर्ना स्वास्थ्य हानि संभव है। पारिवारिक सहयोग उत्साह में वृद्धि करेगा। जीवनसाथी से अच्छा समाचार मिलेगा। आय से अधिक व्यय परेशानी में डाल सकता है। साझेदारों में विवाद संभव है, रुद्राभिषेक करवाएं पूर्ण लाभ होगा। शुभ रंग-हरा काला क्रीम ।शुभ अंक 2, अशुभ 4,

12. मीन
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा विश्वास पात्र लोगों के सहयोग से आसानी होगी ।आय होगी लेकिन व्यय अधिक रहेगा ।पारिवारिक सुख व शत्रु कमजोर होंगे। जीवनसाथी से स्नेह आपकी सम्रद्धि बढाएगा। वाहन से सावधानी रखें चोट का भय रहेगा ।श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभ होगा। शुभ रंग-लाल श्वेत। शुभ अंक 5, अशुभ 7,

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button