आम जगह पर बटनदार चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी को सरकण्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

आम जगह पर बटनदार चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी को सरकण्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
आरोपी का नाम – दशरथ साहु पिता दिनेश साहु, उम्र 22 वर्ष, निवासी पानी टंकी के पास, अशोक नगर, 26 नंबर ब्लॉक, सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में आपराधिक तत्वों एवं अवैध हथियार रखकर आम जनता में भय पैदा करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 23.11.2026 को थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डीएलएस चौक क्षेत्र स्थित आम जगह में एक युवक हाथ में चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना की तस्दीकी एवं तत्काल कार्रवाई हेतु थाना स्टाफ को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदेही युवक को बटनदार चाकू सहित पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दशरथ साहु पिता दिनेश साहु, उम्र 22 वर्ष, निवासी पानी टंकी के पास, अशोक नगर, 26 नंबर ब्लॉक, सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) बताया। आरोपी के कब्जे से काले रंग का एक लोहे का बटनदार चाकू बरामद किया गया, गवाहों के समक्ष बटनदार चाकू को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1715/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। अपराध अजमानतीय प्रकृति का होने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।


