थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर, पुराना हाईकोर्ट से व्यापार विहार जाते समय एक्टिवा गाडी से बैग गिर जाने से जिसमें लगभग 3,00000रू को पुलिस द्वारा सीसीटीव्ही कैमरा से तस्दीक कर आटो वाला से कराया गया वापस ।

थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर, पुराना हाईकोर्ट से व्यापार विहार जाते समय एक्टिवा गाडी से बैग गिर जाने से जिसमें लगभग 3,00000रू को पुलिस द्वारा सीसीटीव्ही कैमरा से तस्दीक कर आटो वाला से कराया गया वापस ।
मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 23.11.26 को प्रातः 11.00 बजे थाना उपस्थित आकर प्रार्थी नरेन्द्र छुगानी निवासी पुराना हाईकोर्ट के पीछे थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि व्यापार विहार एवं तिफरा मण्डी में दीपक आलू भण्डार के नाम पर दुकान संचालित करता है घर से प्रातः 09.00 बजे अपने एक्टिवा मोटर सायकल वाहन से दुकान जाने के लिए निकले थे कि टिकरापारा मामा भांजा तलाब के पास एक्टिवा में रखे बैग जिसमें 3,00000 रू नगद थे जो गिर गया है उक्त घटना के संबंध में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराकर त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में तत्काल टीम बनाकर आईटीएमएस बिल्डिंग एवं अलग-अलग शहर के जगहों पर सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाला गया जो एक व्यक्ति मोटर सायकल चालक के द्वारा बैग को उठाकर आटो वाला को देते दिखा जिसके आटो नंबर के आधार पर आरटीओ कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर उक्त आटो वाला का पता तलाश किया जो थाना तलब कर बैग के संबंध में पुछताछ किया गया जो रास्ते गिरा होना बताया जिसे अपना पास रखना एवं थाना में जमा करने पर प्रार्थी को तलब कर बैग को सही सलामत वापस किया गया है।



