छत्तीसगढ़

बीईओ की अध्यक्षता में विकास खंड स्तरीय परीक्षा समिति की बैठक संपन्न, परीक्षाओं के सुचारू आयोजन पर बनी रणनीति

बीईओ की अध्यक्षता में विकास खंड स्तरीय परीक्षा समिति की बैठक संपन्न, परीक्षाओं के सुचारू आयोजन पर बनी रणनीति

बीआरसी सभाकक्ष कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी (BEO) की अध्यक्षता में विकास खंड स्तरीय परीक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मासिक व अर्धवार्षिक परीक्षाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना था।
बैठक के दौरान बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और शिक्षकों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के सख्त निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए विशेष दिशानिर्देश जारी किए गए। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश, शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा के दौरान उड़नदस्तों (Flying Squads) द्वारा विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।
बीईओ ने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे छात्रों को तनावमुक्त माहौल में परीक्षा देने के लिए प्रेरित करें। बैठक में विकास खंड के बीआरसी एच के बेहार, उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के विकास खंड परियोजना अधिकारी डॉ उमेश दुबे,शरद चतुर्वेदी, राजेश कंवर, धरमदास मानिकपुरी, परमेश्वर राठौर,नेहरू पटेल, हर्षिता देवांगन, सुखदेव सिदार, नोहर रत्नाकर, रेवती रमण दुबे, विकास तिवारी, सुमन डड़सेना, दिनेश देवांगन, देवकुमार सूर्यवंशी, कमलेश गुप्ता, तुलेश्वर देवांगन, देवेन्द्र तिवारी, पूणेन्द्र, घनश्याम डड़सेना, आशुतोष गौरहा, गुलज़ार बरेठ,आरती स्वर्णकार,ममता जायसवाल, रजनी डहरिया, सरोजनी यादव, गोवर्धन चंद्रा, दीपमाला सराफ, कुशल देवांगन, शंकर लाल राठौर, जीवन लाल राठौर, अजय अग्रवाल, रोशनी रत्नाकर उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button