छत्तीसगढ़

कोंडागाँव पुलिस के हाथ लगा शराब का बड़ा जखीरा, 200 पेटी से अधिक शराब जप्त, कीमत 8 लाख

 

कोंडागाँव । जिला पुलिस को शराब का एक बड़ा जखीरा पकड़ने में सफलता मिली है। कोंडागांव सिटी कोटवाली ने अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक दस चक्का ट्रक में अवैध रूप से परिवहन करते हुए 200 पेटी से अधिक अंग्रेजी शराब जब्त किया है।

बताया जा रहा है कि, पकड़े गए शराब को इंदौर से जगदलपुर खपाने ले जाया जा रहा था। पकड़े गए शराब की अनुमानित किमत 8 लाख से अधिक बताई जा रही है।

जिले में लगातार नशे के अवैध कारोबार करने वाले पर पुलिस का शिकंजा कशता जा रहा है जिसके परिणामस्वरूप अभी कुछ दिन पूर्व में भी फरसगांव थाना ने कार्यवाही करते हुए अवैध शराब का जखीरा बरामद किया था और अब कोंडागांव सिटीकोटवाली ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के अंतरराज्यीय तस्करी पर शिकंजा कसते हुए एक दस चक्का ट्रक से 200 पेटी शराब के साथ ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। यह शराब मध्यप्रदेश के इंदौर से लेकर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की ओर जा रहा था।

Related Articles

Back to top button