म्यूल खाता धारक पर तारबाहर पुलिस व accu बिलासपुर का प्रहार।

म्यूल खाता धारक पर तारबाहर पुलिस व accu बिलासपुर का प्रहार।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l ठगी करने बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले पर पुलिस का शिकंजा, तारबाहर पुलिस व accu बिलासपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
नाम आरोपी- 1. विश्वजीत बाली पिता विनय कुमार उम्र 33 साल सा. हेमु नगर तहसीलदार गली थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग* .थाना – तारबाहर, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
अप. क्र 360/2026 धारा 61(2) 317(5) 318(4) 323 317(4) बीएनएस
पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त लेयर-1 म्यूल खातो की जांच कर कार्यवाही करने संबंधी निर्देश प्राप्त होने तथा वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा स्थानीय स्तर पर सभी प्रकार के म्यूल खातो की जांच कर प्रभावी कार्यवाही करने के निदेश पर भारत शासन द्वारा संचालित पुलिस पोर्टल के माध्यम से एक्सिस बैंक के संदिग्ध बैंक खाता 924020055482571 के विरूद्ध विभिन्न शिकायत प्राप्त होने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान बैंक खाता के स्टेटमेंट का अवलोकन करने पर बैंक खाता में फ्राड राशि के साथ साथ अन्य राशि भी जमा होकर यूपीआई/एटीएम के माध्यम से आहरित होना पाया गया उक्त आरोपी खाता धारक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
