छत्तीसगढ़

रासेयो-दशरंगपुर ने किया खेलों का आयोजन ,हुई ” सर्वधर्म प्रार्थना सभा Raseo-Dasrangpur organized the Games, “Sarva religion prayer meeting”

रासेयो-दशरंगपुर ने किया खेलों का आयोजन ,हुई ” सर्वधर्म प्रार्थना सभा” 

कवर्धा छत्तीसगढ़

शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष महेश केशरी तथा पूर्व अध्यक्ष नरेश केशरी की योजनानुसार,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय -दशरंगपुर में “”बच्चा -शिक्षा भी,पोषण-पढाई भी ” एवं खेलो और पढो” थीम पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वसुधैव कुटुम्बकम”याने पूरे विश्व के सभी लोग मेरा परिवार है- की भावना सेे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक कार्य करते हैं,तथा विश्व की शांति व सभी प्राणीयों के कल्याण के लिए ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-दशरंगपुर,की महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश नंदिनी एवं संयुक्त इकाई के कार्यक्रम अधिकारी हेमधर साहू द्वारा स्कूल परिसर में” सर्वधर्म प्रार्थना ” सभा का आयोजन किया गया।जिसमें सभी धर्मों का आदर करते हुए,धर्म अनुरूप प्रार्थना कर मंगल कामना की गई,जो की बच्चों में आध्यात्मिक विकास के जरूरी है । प्रार्थना पश्चात् शारीरिक व बौद्धिक विकास हेतु -रासेयो के स्वयंसेवकों के मध्य कबड्डी का खेल ,खेला गया । प्राचार्य रवेन्द्र सिंह चंद्रवंशी ने विजेता टीम को बधाई देते हुए, पढाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास-बौद्धिक विकास-शारीरिक विकास के लिए, विद्यालय की अन्य सभी गतिविधि को किया जाना आवश्यक बताया । कार्यक्रम अधिकारी हेमधर साहू ने विद्यार्थियों को “संतुलित आहार” लेने के लिए,महत्वपूर्ण टिप्स दिये। दुर्गेश नंदिनी,ने बच्चों को ;उनके-अपने शारीरिक- बौद्धिक विकास के लिए,विटामिन-प्रोटीनयुक्त संतुलित पोषण लेने प्रेरित की।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button