छत्तीसगढ़

चनाडोंगरी में धान खरीदी उपकेंद्र की तैयारी तेज, 30 एकड़ प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण एवं भूमि पूजन संपन्न, तखतपुर लोकप्रिय विधायक धरमजीत सिंह के प्रयास, अनुशंसा से स्वीकृत हुआ धान खरीदी उपकेंद्र, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत।

चनाडोंगरी में धान खरीदी उपकेंद्र की तैयारी तेज, 30 एकड़ प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण एवं भूमि पूजन संपन्न, तखतपुर लोकप्रिय विधायक धरमजीत सिंह के प्रयास, अनुशंसा से स्वीकृत हुआ धान खरीदी उपकेंद्र, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर से भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट तखतपुर विधानसभा चनाडोंगरी। ग्राम पंचायत चनाडोंगरी में तखतपुर विधानसभा लोकप्रिय विधायक धरमजीत सिंह के प्रयासों एवं अनुशंसा से स्वीकृत धान खरीदी उपकेंद्र को शुरू करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। उपकेंद्र के लिए प्रस्तावित लगभग 30 एकड़ भूमि का आज पटवारी द्वारा निरीक्षण एवं चिन्हांकन किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच, उपसरपंच, मालगुजार, पंच, पटवारी, कोटवार एवं ग्राम के किसानों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना की गई।

खाली भूमि पर इसी खरीफ सीजन धान खरीदी शुरू करने की तैयारी

निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित भूमि के कई हिस्सों में धान की फसल लगी हुई पाई गई। संबंधित लोगों को फसल कटाई तक का समय देने की बात कही गई। वहीं, खाली पड़ी भूमि पर इसी खरीफ सीजन से धान खरीदी शुरू करने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया, जिससे किसानों को जल्द सुविधा मिल सके।

प्रस्तावित भूमि पर अनधिकृत कब्जे एवं विरोध पर नियमानुसार कार्रवाई संभव।

धान खरीदी उपकेंद्र के लिए प्रस्तावित भूमि सार्वजनिक हित एवं किसानों की सुविधा से जुड़ी है। इस भूमि का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप किया जाना आवश्यक है। भूमि पर नए अनधिकृत कब्जे, निजी निर्माण या सार्वजनिक उपयोग में बाधा उत्पन्न करने की स्थिति में सक्षम अधिकारियों द्वारा जाँच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

फसल कटाई के बाद भूमि खाली कराने की प्रक्रिया भी नियमानुसार पूरी किए जाने की बात कही गई। भूमि संबंधी किसी भी विवाद का समाधान राजस्व अभिलेखों एवं विधिक प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ।

चनाडोंगरी में धान खरीदी उपकेंद्र शुरू होने से किसानों को धान बेचने के लिए देवरी तक जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे परिवहन, मजदूरी एवं अन्य खर्चों में बचत होगी तथा किसानों को अपने गाँव के नजदीक धान बेचने की सुविधा मिलेगी।

ग्राम के किसानों ने उम्मीद जताई कि सभी के सहयोग से प्रस्तावित भूमि पर धान खरीदी उपकेंद्र की व्यवस्था जल्द शुरू होगी और इसका लाभ पूरे क्षेत्र के किसानों को मिलेगा।

किसानों की सुविधा, गाँव का विकास और सार्वजनिक भूमि का सदुपयोग – इसी उद्देश्य के साथ चनाडोंगरी में धान खरीदी उपकेंद्र की स्थापना की दिशा में पहल जारी है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button