छत्तीसगढ़

नारायणपुर की अनिता ने पहले ही प्रयास में जेईई मेन्स की परीक्षा की पास कलेक्टर श्री एल्मा ने अनिता को दी बधाई 

नारायणपुर की अनिता ने पहले ही प्रयास में जेईई मेन्स की परीक्षा की पास
कलेक्टर श्री एल्मा ने अनिता को दी बधाई 
     नारायणपुर,सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-  कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा के विशेष प्रयास से जिला प्रशासन द्वारा जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के कक्षा 11वीं एवं 12वीं में पढ़ने वाले गणित एवं विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं को एजुकेशन हब गरांजी में विशेष कोचिंग दी जा रही है। इसी कोचिंग संस्था में पढ़ने वाली छात्रा अनिता कचलाम ने अपने पहले ही प्रयास में जेईई मेन्स की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। कलेक्टर श्री एल्मा से मिलने आई छात्रा अनिता कचलाम ने बातचीत के दौरान कलेक्टर को बताया कि वह शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर गरांजी में कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय की छात्रा है। उसके पिता जी गांव बेनूर के समीप पानीगांव में खेती किसानी का काम करते हैं। उसके 3 भाई और है, वह सबसे बड़ी है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री एल्मा ने अनिता को आगे और अधिक मेहनत करने की समझाईश देते हुए अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी।
बतादें कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के 11वीं एवं 12वीं कक्षा के गणित एवं विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ जेईई, एनईईटी, व्यापम की प्रतियोगी परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने हेतु जेनिथ स्ट्डी सेंटर सीकर राजस्थान को जिम्मेदारी दी गयी है
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button