दैनिक राशिफल

29 जनवरी क्या कहते हैं आपके सितारे

  • मेष राशि आज का Rashifal ( Aries Horoscope Today )

स्वास्थ्य के लिए समय मध्यम है वायु विकार की संभावना है, आर्थिक दिक्कत रहेगी, निजी संबंधों में उतार-चढ़ाव होगा, संतान का सुख मिलेगा समय मध्यम है।

उपाय:- ऋणमोचन मंगल स्त्रोत का पाठ करें लाभ होगा
शुभ अंक – 8
अशुभ – 3
शुभ रंग – लाल, श्वेत,

 

 

वृषभ राशी आज का राशिफल ( Taurus Horoscope Today )

रक्तचाप पर नियंत्रण आवश्यक है, बंधु मित्र पक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा, संतान पक्ष से सुख मिलेगा, स्त्री पक्ष के ऊपर धन व्यय होगा,
उपाय:- महामृत्युंजय मंत्र का जप स्वास्थ्य में लाभ प्रदान करेगा।
शुभ अंक – 7
अशुभ – 4
शुभ रंग – हरा, काला, क्रीम।

 

 

  • मिथुन राशि आज का राशिफल ( Gemini Horoscope Today )

सेहत अच्छी रहेगी, आर्थिक तंगी समस्या उत्पन्न करेगी सोच-विचार कर धन लगाएं लालच हानि का कारण हो सकता है। अच्छे विवाह प्रस्ताव मिलेंगे और शीघ्र ही शुभ समाचार मिलेंगे।
उपाय:- गणेश सहस्रनाम का पाठ करें कामना पूर्ण होगी ।।
शुभ अंक 6
अशुभ – 1
शुभ रंग – हरा काला।

 

  • कर्क राशि आज का राशिफल ( Cancer Horoscope Today )

कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आपके लिए शुभ संकेत रहेगा, तीर्थ यात्रा का सौभाग्य मिलेगा, नए भवन या वाहन के योग बन रहे हैं। सोमवार को चांदी का सिक्का खरीदने से आर्थिक विकास होगा।
उपाय:- सोमवार का वृत लाभदायक होगा,
शुभ अंक – 5
अशुभ – 6
शुभ रंग – लाल श्वेत।

  • सिंह राशि आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today )

चिंता के कारण मानसिक तनाव रह सकता है,  शत्रु परास्त होंगे। बुजुर्ग जन की सेवा कवच का काम करेगी, स्त्री पक्ष से अनबन संभव, सूर्य गायत्री का जप करें लाल वस्त्र धारण करें।
उपाय:- सूर्योदय के पूर्व जागने का प्रयास करें।
शुभ अंक – 4
अशुभ – 7
शुभ रंग – लाल, श्वेत, पीला।

 

 

  • कन्या राशि आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today )

छुपे हुए विरोधियों से सावधानी आवश्यक, दूर से शुभ समाचार मिलेगा,  संतान को सफलता मिलेगी मन में उत्साह रहेगा
उपाय:- बहिन को हरी पोशाक दान करें,
शुभ अंक – 3
अशुभ – 4
शुभ रंग – हरा काला क्रीम।

 

 

  • तुला राशि आज का राशिफल ( Libra Horoscope Today )

प्रसन्नता में आकर अनावश्यक व्यय करने से बचें, सफलता मिलेगी लेकिन पहले प्रचार प्रसार न करें। यात्रा में सावधानी आवश्यक।
उपाय:- शिवार्चन करें साथ में गणेश जी को दूर्वा की माला अर्पण करें लाभ होगा ।
शुभ अंक – 6
अशुभ – 5
शुभ रंग – हरा काला क्रीम।

 

 

  • वृश्चिक राशि आज का राशिफल ( Scorpio Horoscope Today )

पारिवारिक विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम रखें, प्रत्युत्तर न दें। आंखों से संबंधित विकार संभव। लंबी दूरी की यात्रा में धन लाभ होगा।
उपाय:-  मां पीताम्बरा कवच का पाठ करें कामना पूर्ण होगी।
शुभ अंक – 1
अशुभ – 3
शुभ रंग – लाल श्वेत।

 

  • धनु राशि आज का राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today )

मित्र बंधुओं के सामंजस्य से लंबित कार्य पूरे होंगे और परिवार में मांगलिक कार्य होगा, प्रसन्नता का माहौल रहेगा, पिता का स्वास्थ्य चिंतनीय रहेगा,
उपाय:- शांति के लिए श्रीमद्भगवत गीता का पाठ करें लाभ होगा।
शुभ अंक – 5
अशुभ – 6
शुभ रंग – लाल श्वेत पीला।

 

  • मकर राशि आज का राशिफल ( Capricorn Horoscope Today )

मधुमेह रोग और रक्तचाप का ध्यान रखें समय पर औषधि का सेवन करें। अचानक धन लाभ होगा शत्रु पराजित होंगे। भाई बंधुओं से मदद मिलेगी।
उपाय:- महाकाली कवच और शतनाम का जप करें लाल वस्त्र धारण करें।
शुभ अंक – 6
अशुभ – 4
शुभ रंग – हरा काला।

 

 

  • कुंभ राशि आज का राशिफल ( Aquarius Horoscope Today )

उत्साह बढेगा रुकावट दूर होंगी उत्तम स्वास्थ्य रहेगा, बंधु सुख, संतान पक्ष को लेकर दुविधा रहेगी  नवीन वाहन का सुख प्राप्त होगा।
उपाय:-पंचमुखी हनुमानजी का दर्शन करें मंगल होगा नारियल और केसर नदी में बहाएं।
शुभ अंक – 3
अशुभ – 5
शुभ रंग – हरा काला क्रीम।
 

 

  • मीन राशि आज का राशिफल ( Pisces Horoscope Today )

आर्थिक मामलों में जागरूकता आवश्यक है अन्यथा विश्वासघात या कानूनी विवाद संभव है, माता जी के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता आवश्यक है।
उपाय:- शालिग्राम भगवान का अभिषेक करवाएं पूर्ण लाभ होगा।
शुभ अंक – 5
अशुभ – 6
शुभ रंग – लाल श्वेत पीला।

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button