लाखों में है प्रॉस्टेट सर्जरी की फीस, डॉक्टर ने मुफ्त में किया किसान का इलाज, दो मुर्गी लेकर कहा

दुनिया में आज भी ऐसे डॉक्टर मौजूद हैं जो पेशे से ज्यादा इंसानियत को महत्व देते हैं. कई बीमारियां है, जिसका इलाज काफी महंगा है. गरीब लोग अगर इसका शिकार बन जाते हैं तो उनकी बचने की संभावना बेहद कम होती है. इसकी वजह है खर्चा. गरीब मरना पसंद करते हैं लेकिन उनके पास इलाज के पैसे ही नहीं होते. ऐसी स्थिति में कई डॉक्टर्स मरीज का मुफ्त इलाज कर उनके लिए भगवान बन जाते हैं.बोलीविया से एक ऐसी ही मिसाल सामने आई है जो दिल को छू लेती है. यहां एक गरीब किसान को प्रॉस्टेट की समस्या थी. इसकी सर्जरी भारत में पचास हजार से पांच लाख तक जाती है. किसान के पास इलाज के पैसे नहीं थे. इस स्थिति में डॉक्टर ने मुफ्त में किसान की सर्जरी कर दी. लेकिन खुद्दार किसान ठीक होने के बाद डॉक्टर के पास दो मुर्गियां लेकर पहुंचा, जिसे उसने बाकायदा थैंक यू गिफ्ट की तरह डॉक्टर को दिया.ये है पूरा मामला
बोलीविया के एक गरीब किसान पेड्रो को प्रॉस्टेट सर्जरी की सख्त जरूरत थी. ऑपरेशन की फीस लाखों में थी, जो वह नहीं जुटा पा रहा था. स्थिति गंभीर होने पर उसने डॉक्टर आल्वारो रामालो से मदद मांगी. डॉक्टर रामालो ने तुरंत अपनी स्थापित फाउंडेशन “Dr. José Ramallo Guillén Foundation” के जरिए पूरी व्यवस्था कर दी. सर्जरी, अस्पताल में भर्ती, दवाइयां और एनेस्थीसिया– सब कुछ मुफ्त करवा दिया गया. पेड्रो सफल ऑपरेशन के बाद ठीक होकर घर लौट गया


