समाज के निर्माण में भी महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ लोरमी- जिस प्रकार बच्चो के भविष्य निर्धारण में माताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उसी प्रकार देश और समाज के निर्माण में भी महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उक्त बातें मिडिल स्कूल लाखासार में महिला उन्मुखिकरण कार्यक्रम में माताओं को संबोधित करते हुए अशोक शर्मा ने कही।
उन्होंने कहा महिलाओं की सशक्तिकरण की बातें होती हैं परंतु महिलाएं स्वयं में कितनी अत्यधिक सशक्त हैं इस बात का प्रमाण हम अपने आसपास ही उनके जीवन का अवलोकन कर देख सकते हैं। कभी मां,बहन,बेटी,बहू के रूप में महिलाएं अपने त्याग व समर्पण से परिवार की शोभा बढ़ाती हैं तो कभी खेत खलिहान से लेकर शासन प्रशासन और सेना के बड़े से बड़े पदों पर पहुंच कर विश्व स्तर पर समाज और देश का गौरव बढ़ाती हैं। साथ ही अशोक शर्मा ने कहा कि बिगड़ते हुए समाजिक स्तर को देखते हुए बच्चो के प्रति माताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है,चूंकि बधाों की करीब सबसे अधिक मां होती हैं अतःवे बच्चो के क्रिया कलाप पर सही तरह से नजर रख सकती हैं। परिपक्वता के अभाव में बधो बहुत सी गलतियां इस उम्र में करते हैं उनके घर आने जाने से लेकर,उनकी संगत और मोबाइल फोन के उपयोग पर भी नजर माताओं को रखनी चाहिए। कार्यक्रम में बंशीलाल नेताम,सविता शर्मा,चंद्रहांसिनी ध्रुव,उदय वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117