छत्तीसगढ़

बोदरी में रजक समाज के सम्मेलन में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

बोदरी में रजक समाज के सम्मेलन में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत l

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट बिलासपुर, 14 जून 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। वे जिले के बोदरी में आयोजित कन्नौजिया रजक समाज के सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के बिलासपुर आगमन पर बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, श्री सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, श्री दीपक सिंह, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button